कोविड मंत्री बंशीधर भगत ने कहा कि 600 बेड के सुशीला तिवारी चिकित्सालय के साथ ही अब 500 बेड कोविड चिकित्सालय बनाया गया है जिससे कुमाऊॅ के नैनीताल, अल्मोडा, बागेश्वर, चम्पावत, पिथौरागढ, उधमसिंह नगर के साथ ही अन्य क्षेत्र के मरीजो को लाभ मिलेगा

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी 02 जून देहरादून कार्यालय स्वास्थ सेवाओं को और सुदृढ करने के लिए मेडिकल कालेज परिसर में रक्षा अनुसंधान व विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा निर्मित जनरल विपिन चंन्द्र जोशी कोविड केयर चिकित्सालय का देहरादून से प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने बुधवार को वर्चुअल लोकार्पण किया। नैनीताल से सांसद अजय भट्ट, शहरी विकास एंव जनपद कोविड प्रभारी मंत्री बंशीधर भगत, नेता प्रतिपक्ष डाॅ. इन्दिरा हृदयेश मौजूद रहें।
वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण करते हुए मुख्यमंत्री श्री रावत ने कहा कि 10 हजार फीट में बने इस आधुनिकतम कोविड चिकित्सालय में कोरोना मरीजो के लिए 375 आॅक्सीजन बेड व 125 वेंटिलेटर युक्त आईसीयू बेड बनाये गये है जिसका संचालन राजकीय सुशीला तिवारी चिकित्सालय द्वारा किया जायेगा। उन्होने कहा कि चिकित्सालय में 40 मैट्रिक टन क्षमता का आॅक्सीजन टैंक भी बनाया गया है। उन्होेने कहा कि प्रदेश कोरोना की दूसरी लहर से जूझ रहा है ऐसे समय में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी व रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह ने उत्तराखण्ड को दो कोविड चिकित्सायल दिये जिसमें एक ऋषिकेश व दूसरा हल्द्वानी में दिया जो बन के तैयार हो गये है, इसके लिए उन्होने प्रधानमंत्री व रक्षामंत्री का आभार प्रकट किया। उन्होने कहा कि यह फैब्रीकेटेड कोविड चिकित्सालय डीआरडीओ द्वारा 21 दिन में तैयार किया गया। इस हेतु उन्होनेे डीआरडीओ के अधिकारियों को बधाई दी। उन्होने कहा कि यह चिकित्सालय आधुनिक सुविधाओं से लैस है।
उन्होने कहा कि हम कोविड की सम्भावित तीसरी लहर के लिए पूरी तरह तैयार है तीसरी लहर को देखते हुए इस चिकित्सायल में बच्चों के लिए आईसीयू बेड बनाये गये है साथ ही बच्चों के साथ उनके अभिभावको के लिए भी रहने की सुविधा बनाई गयी है। उन्होने कहा कि इस चिकित्सालय निर्माण से कुमाऊॅ के साथ ही प्रदेश से लगे अन्य प्रदेशों के जनपदों के मरीजों को लाभ मिलेगा। उन्होने कहा इस चिकित्सालय में ब्लैक फंगस मरीजों के ईलाज की भी व्यवस्था रहेगी।
संासद अजय भट्ट, शहरी विकास व जनपद प्रभारी कोविड मंत्री बंशीधर भगत ने कहा कि 600 बेड के सुशीला तिवारी चिकित्सालय के साथ ही अब 500 बेड कोविड चिकित्सालय बनाया गया है जिससे कुमाऊॅ के नैनीताल, अल्मोडा, बागेश्वर, चम्पावत, पिथौरागढ, उधमसिंह नगर के साथ ही अन्य क्षेत्र के मरीजो को लाभ मिलेगा। कोरोना की तीसरी लहर के दृष्टिगत यह कोविड केयर सेन्टर बहुत मददगार साबित होगा। उन्होने कहा कि राज्य व केन्द्र सरकार जनस्वास्थ्य के प्रति बेहद संवेदनशील है। उन्होने जनरल विपिन चंन्द्र जोशी कोविड केयर चिकित्सालय निर्माण हेतु डीआरडीओ, स्वास्थ्य एंव जिला प्रशासन को बधाई दी। साथ ही प्रधानमंत्री व रक्षामंत्री का आभार व्यक्त किया। नेता प्रतिपक्ष डाॅ. इन्दिरा हृदयेश ने त्वरित गति से कोविड चिकित्सालय निर्माण हेतु डीआरडीओ व प्रशासन को बधाई दी। उन्होने कहा कोविड से लड़ने के लिए सबको मिलजुल कर प्रयास करने होगे। उन्होनेे कोविड काल में संासद और विधायक निधि से धनराशि देने हेतु भी सभी संासद व विधायकों आभार व्यक्त किया ।कार्यक्रम में मेयर डाॅ. जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला, जिला अध्यक्ष भाजपा प्रदीप बिष्ट, आयुक्त अरविद सिंह हयांकी, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, मुख्य विकास अधिकारी नरेन्द्र सिंह भण्डारी, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. भागीरथी जोशी,प्राचार्य डाॅ. सीपी भैसोडा, एसीएमओ डाॅ. रश्मि पंत, चिकित्सा अधीक्षक एसटीएच डाॅ. अरूण जोशी, सिटी मजिस्टेªट प्रत्यूष सिंह, डीआरडीओ के कोनेरू मेघा सांई, कोनेरू,सांसद प्रतिनिधि लक्षमण सिंह खाती, विनीत अग्रवाल, भुबन जोशी, नवीन पंत, शान्ति भट्ट, सचिन साह आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad