रुद्रपुर: पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुशीला गंगवार की करोना से निधन; जनपद में शोक की लहर

खबर शेयर करें -

उधम सिंह नगर ब्यूरो रुद्रपुर से पहुंची दुखदाई खबर आ रही है जिला पंचायत उधम सिंह नगर पूर्व अध्यक्ष सुशीला गंगवार कि आखिर करो ना से मृत्यु हो गई विगत 25 दिनों से करो ना से संघर्ष कर रही थी श्रीमती सुशीला गंगवार सरल स्वभाव गरीबों की मसीहा थी उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई रुद्रपुरपूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुशीला गंगवार की कोरोना संक्रमण के चलते निधन हो गया। वह पिछले 25 दिनों से कोरोना से जंग लड़ रही थीं। इससे पूर्व उनकी पुत्री की भी कोरोना से मौत हो चुकी है।

श्रीमती गंगवार दो बार जिला पंचायत की अध्यक्ष रहीं। अभी उनकी पुत्रवधु रेनू गंगवार जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। सुशीला गंगवार पिछले 25 दिनों से संक्रमित थीं। वह शुगर की रोगी थीं। बरा गांव में घर पर ही उनका उपचार चल रहा था। उनकी पुत्री का भी कोरोना से निधन हो चुका है। उनके पति ईश्वरी गंगवार भी जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुके हैं। उनके पुत्र सुरेश गंगवार भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं । सुशीला गंगवार के निधन की सूचना पर लोग शोक जताने उनके आवास पर पहुंचे हैं। गांव में शोक का माहौल है। पूरे जनपद में उनकी मृत्यु के समाचार मिलते हैं शोक की लहर दौड़ गई हैl

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad