रुद्रपुर : कांग्रेसियों में दिखी एकजुटता कार्यकर्ताओं में भरा जोश

खबर शेयर करें -

उधम सिंह नगर विशेष संवाददाता मुख्यालय रुद्रपुर में प्रदेश में बदलाव सुनिश्चित, एकजुट होकर निकले कार्यकर्ता रुद सिंह नगर के कांग्रेसी जिला कार्यालय गावा राईस मिल में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस प्रभारी पूर्व सांसद एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्री महेंद्र पाल द्वारा आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर चर्चा की गई। जिले की समस्त 9 विधानसभाओं की कांग्रेस बूथ कमेटियों की तैयारी परखी गई। कांग्रेस जिला प्रभारी पूर्व सांसद, प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र पाल नें कहा कि उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी श्री देवेंद्र यादव जी के दिशा निर्देशन व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह जी के आह्वाहन पर समस्त जिलों में कांग्रेस संगठन को मजबूती देने का कार्य किया जा रहा है। इसके अंतर्गत आगामी अप्रैल माह में प्रत्येक विधानसभा में 5 किलोमीटर की पैदल यात्रा, हर बूथ पर सक्रिय कार्यकर्ताओं की लिस्टें तैयार करने व हर माह के प्रथम सप्ताह में कार्यकर्ता मीटिंग की जाएगी। काँग्रेस पार्टी आगामी विधानसभा चुनावों को कार्यकर्ताओं के दम पर लड़ने और जीतने जा रही है। कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा नें कहा कि मजबूत संगठन के दम पर काँग्रेस पार्टी सत्ता में वापसी करेगी। आज उत्तराखंड की जनता बढ़ती महँगाई, काले कृषि कानूनों, बढ़ती बेरोजगारी के मुद्दों को गंभीरतापूर्वक विचार कर रही है। हमें इन्ही मुद्दों पर चुनाव लड़ना होगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा सोनू, एआईसीसी के पूर्व सदस्य प्रकाश जोशी, नारायण सिंह बिष्ट, संदीप चीमा, जगदीश तनेजा, पुष्कर जैन, संजीव सिंह, राजेन्द्र पाल सिंह पाटु, ममता हालदार, सुशील गाबा, मीना शर्मा, नारायण पाल, सौरभ चिलाना, राकेश वर्मा, गणेश उपाध्याय, अनिल शर्मा, ओमवती कश्यप, अशोक यादव, अरुण पांडेय, हरीश बाबरा, सुहैल अहमद सिद्दीकी, संजीव रस्तोगी, नवतेज पाल सिंह, नंदलाल प्रसाद, परिमल रॉय, अलका पाल, सिद्धार्थ अरोरा, नारायण हालदार, दिलशाद अहमद, उमर अली, सियाराम, वीरेंद्र, चंचल सिंह, जनार्दन सिंह, करण जंग, उत्तम आचार्य, सीपी शर्मा, मदन लाल खन्ना, प्रीत ग्रोवर, इंद्रपाल संधू, अरुण तनेजा, मोहन खेड़ा, संजीव झाम, किशोर कुमार, चंद्रशेखर ओझा आदि सहित सेंकड़ों कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद थे। संचालन जिला महासचिव सुशील गाबा नें किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad