भाजपा जिला अध्यक्ष को क्यों तोला लड्डुओं में!

खबर शेयर करें -

दुकानों की किराया वृद्धि वापस होने पर शिव अरोरा का ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत

रूद्रपुर। नगर संवाददाता नगर निगम की दुकानों की किराया और तहबाजारी शुल्क वृद्धि वापस होने पर आज सब्जी मण्डी में व्यापारियों ने भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा का ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। इस दौरान मिष्ठान वितरण भी किया गया। वही गांधी कॉलोनी में जिलाध्यक्ष शिव अरोरा को लड्डुओं से तोलकर सम्मानित किया गया। बता दें नगर निगम की दुकानों का किराया और तहबाजारी शुल्क बढ़ाने के खिलाफ शहर के व्यापारी आंदोलित थे। भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने इस मामले को लेकर बीते दिनों रूद्रपुर पहुंचे प्रदेश के शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत से व्यापारियों के साथ मुलाकात कर उनके समक्ष व्यापारियों की बात को प्रमुखता से उठाते हुए किराया वृद्धि वापस लेने का आग्रह किया था। जिलाध्यक्ष के आग्रह पर कैबिनेट मंत्री भगत ने मौके पर ही नगर निगम प्रशासन को किराया वृद्धि वापस लेने के निर्देश दिये थे। जिसके बाद आज नगर निगम बोर्ड की बैठक में किराया और तहबाजारी शुल्क वापस लेने का प्रस्ताव पारित हो गया। किराया वृद्धि वापस होने पर व्यापारी खुशी से झूम उठे। सब्जी मण्डी में आयोजित एक कार्यक्रम में व्यापारियों ने इसका श्रेय जिलाध्यक्ष शिव अरोरा को देते हुए उनका ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया और जिलाध्यक्ष का आभार व्यक्त किया। इस दौरान मिष्ठान वितरण भी किया गया। उधर गांधी कॉलोनी में व्यापारियों ने शिव अरोरा को लड्डुओं से तोल कर सम्मानित किया ।व्यापारियों ने कहा कि जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने जिस तरह से प्रभावी ढंग से उनकी बात को कैबिनेट मंत्री भगत के समक्ष रखा उसके फलस्वरूप ही व्यापारियों को बहुत बड़ी समस्या से निजात मिली है। उन्होंने कहा कि किराये में कई गुना वृद्धि से व्यापारियों के सामने संकट खड़ा हो गया था अब किराया वृद्धि वापस होने से सभी व्यापारी राहत महसूस कर रहे हैं।
जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने कहा कि व्यापारियों ने उन पर जो विश्वास किया है उसी के फलस्वरूप यह संभव हो पाया है। उन्होंने इसे व्यापारियों के धैर्य और एकता की जीत बताया। जिलाध्यक्ष अरोरा ने कहा कि भाजपा सरकार जनता की सच्ची हितैषी है। भाजपा सरकार के लिए जनता से बड़ा कोई नहीं। जनता के हित सर्वोपरि है। जन हित में सरकार कई बार फैसले बदलने से भी पीछे नहीं हटती। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत भी यह बात स्पष्ट रूप से कह चुके हैं कि मैं जनता का चेहरा पढ़कर काम करूंगा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आगे भी व्यापारियों की जो भी समस्या होगी उसके समाधान के लिए वह पीछे नहीं हटेंगे। आज जिलाध्यक्ष को लड्डुओं से तोले जाने पर भाजपाई गदगद है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad