रुद्रपुर में बवाल पुलिस के सामने मारपीट

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर। एक मामूली सी बात को लेकर कुछ लोगों से एक सिख युवक को न सिर्फ पीटा, बल्कि उसे नाले में गिरा कर दबाने की कोशिश की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब आरोपियों को हिरासत में लिया तो घटना से आक्रोशित सिख युवकों ने पुलिस की मौजूदगी में आरोपियों की पिटाई की। पुलिस किसी तरह आरोपियों को भीड़तंत्र के चंगुल से निकालकर ले गई। घटना के बाद एसपी सिटी ममता बोहरा मौके पर पहुंची।

बताया जा रहा है कि एक सेल्यून वाला अपनी कार से आ रहा था। आगे सिख युवक बाइक से चल रहा था। आरोप है कि सिख बाइक चालक ने कट मार दिया, जिस पर दोनों पक्षों में बहस हो गई। बाद में सेल्यून संचालक ने अपने सेल्यून पहुंचने पर अपने साथियों के साथ न सिर्फ युवक को पीटा, बल्कि नाले में गिरा कर दबाने की कोशिश की। सूचना पर पुलिस पहुंची तो पुलिस ने आरोपी सेल्यून संचालक व उसके साथियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस जैसे ही उसे लेकर बाहर निकली तो भीड़ मारो मारो की आवाजों के साथ लोग पुलिस हिरासत में लिए गए आरोपियों पर टूट पड़ी और पुलिस की मौजूदगी में आरोपियों को पीटा। पुलिस टीम किसी तरह आरोपियों को कार में बिठा कर ले गई।

उधर, एसपी सिटी घटनास्थल पर पहुंची। उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों से जानकारी ली और सीसीटीवी फुटेज देखने को कहा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad