पिथौरागढ़ के महामंडलेश्वर स्वामी विरेंद्र नंद गिरी का भव्य स्वागत

खबर शेयर करें -

हरिद्वार विशेष संवाददाता महाकुम्भ 2021 का शंखनाद हो चुका है।
जूना अखाड़े की धर्म ध्वजा आरोहण के साथ ही पेशवाई का आगाज अभूतपूर्व रहाहिमालयन योगी स्वामी वीरेंद्रानंद गिरि जी महाराज का पट्टाभिषेक का कार्यक्रम आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरी जी महाराज, जूना अखाड़े के अंतराष्ट्रीय संरक्षक हरिगिरि जी महाराज, जूना अखाड़े के अंतराष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम गिरि जी महाराज व अनेकानेक साधु-संतों की उपस्थिति में हुवा। पट्टाभिषेक कार्यक्रम के बाद महामंडलेश्वर स्वामी वीरेंद्रानंद गिरि जी महाराज ने मां माया देवी से आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही दत्तात्रेय भगवान को साक्षी मानकर सपथ ग्रहण की
इसके बाद ढोल, दमाऊ की थाप के साथ स्वामी जी का अभिनन्दन किया गयाछलिया दल ने विभिन्न करतब दिखा कर कार्यक्रम को और अधिक आकर्षक बना दिया।
पेशवाई के कार्यक्रम में हिमालयन योगी महामंडलेश्वर वीरेंद्रानंद गिरि जी महाराज का रथ विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। पूरे हिमालय के संस्कृति के दर्शन उनके रथ पर हो रहे थे। लाखों लोगों ने पेशवाई में हिमालयन योगी जी का आशीवार्द प्राप्त किया। ये पहला अवसर था जब पूरा उत्तराखंड लोक गीतों में झूमते हुए पेशवाई का पुण्य लाभ प्राप्त कर रहा था। इस अवसर पर हवाई मार्ग से हैलीकॉप्टर के माध्यम से पुष्प वर्षा की गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad