


- होम्योपैथी के जनक हैं डॉ सैमुअल हैनिमन : भूपेंद्र सिंह
- विश्व होम्योपैथिक दिवस पर मनाई डॉ सैमुअल हैनिमन की जयंती
धामपुर। विश्व होम्योपैथिक दिवस पर शुभम मंडप में होम्योपैथी का जनक डॉ सैमुअल हैनिमन 271वां जन्म दिन धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाजसेवियो को वैलक्योर मल्टी स्पेशलिटी होम्योपैथिक हैल्थ केयर एवं रिसर्च सैन्टर के डायरेक्टर डॉ हिमांशु दक्ष ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एलईडी पर होम्योपैथी चिकित्सा के बारे में ज्ञानवर्धक जानकारियां प्रदान की गई।
वैलक्योर मल्टी स्पेशलिटी होम्योपैथिक हैल्थ केयर एवं रिसर्च सैन्टर के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा के पूर्व विधायक डॉ इंद्रदेव सिंह व आरएसएस के जिला कार्यवाह विपिन चौहान ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में चौधरी अरुण प्रताप सिंह ने होम्योपैथिक दिवस के बारे में विस्तार से बताया।
कार्यक्रम के आयोजक डॉ हिमांशु दक्ष ने होम्योपैथिक चिकित्सा के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि होम्योपैथिक एक ऐसी चिकित्सा पद्धति है, जिसके माध्यम से आसाध्य रोगों का इलाज संभव है। उन्होंने कहा कि होम्योपैथी के जनक डॉ. सैमुअल हैनीमैन का जन्मदिन 10 अप्रैल 1755 में हुआ था। डॉ हिमांशु दक्ष ने कहा कि आज हम उनका 271वां जन्मदिन मना रहे हैं। यह दिवस सुरक्षित, किफायती और होमियोपैथी चिकित्सा पद्धति के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए समर्पित है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व विधायक डॉ इंद्रदेव सिंह ने कहा कि आयुर्वेद, होमियोपैथ व एलोपैथ तीनों पद्धतियों का अध्ययन करने के बाद इलाज कराएं। उन्होंने कहा कि हिंमाशु दक्ष धामपुर में होमियोपैथी के जरिए सराहनीय काम कर रहे हैं, इसके लिए वह बधाई के पात्र हैं।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बॉबी ने कहा कि डॉ सैमुअल हैनिमन होम्योपैथी के जनक थे और आज हम उनकी 271वीं जयंती मना रहे हैं। उन्होंने होमियोपैथी को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि दैनिक दिनचर्या और लोगों में घटती प्रतिरोधक क्षमता कम हो रही है। इसके लिए जीवनशैली सुधार करने के साथ ही होम्योपैथी भी एक बेहतर विकल्प हो सकती है। उन्होंने शानदार कार्यक्रम के लिए हिमांशु दक्ष को बधाई दी।
कार्यक्रम में पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार सतवंत सिंह सलूजा, वरिष्ठ रोटेरियन एसपी सलूजा, वरिष्ठ समाजसेवी हाजी हसन खान, वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ सिकंदर, वरिष्ठ पत्रकार शाकिर अंसारी, विवेक राज सोनी, वरिष्ठ पत्रकार शाकिर अंसारी, डॉ आर के गोला, ऐश्वर्या चौधरी, मीनू सिसोदिया, सूची शर्मा आदि ने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बॉबी ने की तथा संचालन चौधरी अरुण प्रताप सिंह ने किया।
तत्पश्चात वैलक्योर मल्टी स्पेशलिटी होम्योपैथिक हैल्थ केयर एवं रिसर्च सैन्टर की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह, पूर्व विधायक डा० इंद्रदेव सिंह, चौधरी अरुण प्रताप एडवोकेट, विवेक राज रोनी एडवोकेट, राघव शरण गोयल, पत्रकार शाकिर अंसारी, सुमित शर्मा, निहाल अहमद, ऐश्वर्या चौधरी, पूनम सिसोधिया, सूची शर्मा, हिमांशु विश्वास, टिकम सिंह फौजी, सरदार सतवंत सिंह सलूजा, वरिष्ठ रोटेरियन एसपी सलूजा, हाजी हसन खान, पुरुषोतम अग्रवाल, महंत राहुल अग्रवाल, वरिष्ठ होमीयोपैथिक चिकित्सक डा० सिकन्दर नगीना, शमशुल अरब, ज्ञानचंद प्रजापति, डा० साहिल सिद्दीकी, सौरभ राजपूत एडवोकेट, रोमियो मयूर, अनिल कुमार, विपिन चौहान, डा० अरबाज खान, डॉ आर के गोला, पुनीत चौहान, सौरभ ठाकुर, अरुण कुमार नहटौर, मदनपाल सिंह आदि शामिल रहे।