चंपावत:कुपोषण मुक्त समाज की ओर कदम: जनपद में 9 से 23 अप्रैल तक चलेगा पोषण पखवाड़ा अभियान!✍️ Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

चंपावत :जिला सभागार चम्पावत में गुरुवार को अपर जिलाधिकारी श्री कृष्णनाथ गोस्वामी की अध्यक्षता में पोषण पखवाड़ा के सफल आयोजन हेतु बैठक आयोजित की गई।

बैठक में भारत सरकार द्वारा निर्धारित थीम के अनुरूप 09 अप्रैल से 23 अप्रैल 2026 तक जनपद के समस्त ग्राम पंचायतों एवं शहरी क्षेत्रों में पोषण पखवाड़ा संचालित किए जाने के निर्देश दिए गए।

यह अभियान जनपद के चारों विकासखंड—चम्पावत, पाटी, लोहाघाट एवं बाराकोट—में व्यापक स्तर पर आयोजित किया जाएगा। बैठक में जनपद स्तर पर पांच प्रमुख थीमों के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां संचालित किए जाने पर जोर दिया गया, जिनमें मातृ एवं शिशु पोषण, 0 से 3 वर्ष तक के बच्चों के मस्तिष्क विकास हेतु प्रारंभिक उत्तेजना (Early Stimulation), 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों के लिए खेल आधारित पूर्व-प्राथमिक शिक्षा, बच्चों में स्क्रीन टाइम कम करने में अभिभावकों एवं समुदाय की भूमिका तथा आंगनबाड़ी केंद्रों को सशक्त बनाने हेतु सामुदायिक सहयोग शामिल हैं।

इन गतिविधियों के माध्यम से कुपोषण की रोकथाम, बाल विकास को बढ़ावा देने तथा जनसामान्य में पोषण संबंधी जागरूकता फैलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

इसके अतिरिक्त बैठक में कुपोषण उन्मूलन, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सुधार तथा आंगनबाड़ी सेवाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु समन्वित प्रयासों पर भी चर्चा की गई।

बैठक में निर्देशित किया गया कि ग्राम पंचायत स्तर पर जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की सहभागिता से जागरूकता कार्यशालाओं का आयोजन किया जाए, ताकि पोषण संबंधी संदेश प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंच सके।

बैठक में सहायक परियोजना निदेशक विम्मी जोशी, जिला कार्यक्रम अधिकारी पी0एस0 बृजवाल, जिला क्रीड़ा अधिकारी चन्दन सिंह बिष्ट, एसीएमओ डॉ. बलबीर सिंह, बाल विकास परियोजना अधिकारी चम्पावत राजेन्द्र प्रसाद बिष्ट, सीडीपीओ बाराकोट मोहन बिष्ट, बाल कल्याण समिति की अध्यक्षा आनन्दी अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं संबंधित कार्मिक उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad