रुद्रपुर :मुख्यमंत्री उत्तराखंड के सख्त निर्देश, “ऑपरेशन प्रहार” के तहत एक्शन मोड में एसएसपी अजय गणपति, 71 लाख रुपये की स्मैक बरामद, 02 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार#✍️ Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

मुख्यमंत्री उत्तराखंड के सख्त निर्देशों के क्रम में “ऑपरेशन प्रहार” के तहत एक्शन मोड में एसएसपी अजय गणपति — करीब 71 लाख रुपये की स्मैक बरामद, 02 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार

कोतवाली रुद्रपुर पुलिस एवं ANTF की संयुक्त कार्यवाही में 103.4 ग्राम स्मैक बरामद

कोतवाली किच्छा पुलिस एवं STF कुमाऊ की संयुक्त कार्यवाही में 133 ग्राम स्मैक बरामद की गई

स्मैक के साथ नगदी व मोबाइल फोन भी बरामद

जनपद ऊधमसिंहनगर पुलिस की “ऑपरेशन प्रहार” के तहत नशा तस्करों पर लगातार सख्त कार्यवाही जारी रहेगी


रुद्रपुर :वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर एवं क्षेत्राधिकारी सितारगंज के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक किच्छा के नेतृत्व में चौकी लालपुर पुलिस व एएनटीएफ कुमाऊं की संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग के दौरान कार्यवाही की गई। महराया कट क्षेत्र के पास एक महिला को संदिग्ध अवस्था में रोककर तलाशी ली गई, जिस पर उसके कब्जे से अवैध स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में अभियुक्ता ने अपना नाम सुरेन्द्र कौर उर्फ छिन्दौ कौर (उम्र 42 वर्ष) निवासी टिब्बा लालपुर थाना किच्छा बताया।

बरामदगी का विवरण
133 ग्राम अवैध स्मैक
4000 रुपये नगद

कोतवाली रुद्रपुर
एसएसपी ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स एवं कोतवाली रुद्रपुर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 07.04.2026 को बागवाला रुद्रपुर-रामपुर बाईपास पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को रोका गया

तलाशी लेने पर अभियुक्त के कब्जे से 103.33 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। अभियुक्त ने अपना नाम अर्जुन सिंह (उम्र 26 वर्ष) निवासी कपूरपुर, थाना मीरगंज, जनपद बरेली (उ0प्र0) बताया।

अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली रुद्रपुर में FIR संख्या 175/26 धारा 8/21 NDPS एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा स्मैक फतेहगंज क्षेत्र से लाना बताया गया है, जिसके संबंध में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

बरामदगी का विवरण
103.33 ग्राम अवैध स्मैक
01 एंड्रायड मोबाइल फोन (Realme)

एसएसपी का संदेश
जनपद ऊधमसिंहनगर में नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। “ऑपरेशन प्रहार” के तहत ऐसे तत्वों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। युवाओं को नशे से दूर रखने एवं समाज को सुरक्षित बनाने हेतु पुलिस पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad