हल्द्वानी/लाल कुआं/कालाढूंगी:जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशानुसार विभिन्न क्षेत्रों में स्थित मदिरा (अनुज्ञापित) की दुकानों में राजस्व विभाग की टीम द्वारा ताबड़तोड़ छापेमारी, दुकानों में अंकित मूल्य से अधिक दाम(ओवररेटिंग) लेते हुए पाए गए..!✍️ Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी :जिलाधिकारी के निर्देशन में की गई छापेमारी कार्यवाही के अंतर्गत उपजिलाधिकारी कालाढुंगी विपिन पंत के निर्देशन में राजस्व विभाग की टीम द्वारा कालाढूंगी मुख्य बाजार स्थित विदेशी मदिरा की दुकान का निरीक्षण किया गया। मूल्य से अधिक दाम पर मदिरा बेचने की क्षेत्रीय जनता की लगातार शिकायत पर उक्त दुकान पर ओचक छापेमारी की कार्यवाही की गई।

उपजिलाधिकारी कालाढूंगी विपिन पंत के नेतृत्व में बुधवार को शाम 5:00 बजे बाद छापेमारी की कार्रवाई की गई। राजस्व विभाग द्वारा अपनी पहचान छुपाकर स्वयं ग्राहक बनकर विदेशी मदिरा की दुकान से रॉयल स्टैग का एक हाफ एवं एक क्वार्टर की बोतल खरीदते हुए गूगल पे के माध्यम से भुगतान किया गया। बोतलों पर प्रदर्शित एमआरपी से क्रमशः हाफ 410 रुपया व क्वार्टर ₹200 रुपये कुल के सापेक्ष कुल 620 रुपए का भुगतान किया गया जो की एमआरपी से ₹10 अधिक पाया गया। इलेक्ट्रॉनिक आधारित उक्त साक्ष्य के क्रम में उपजिलाधिकारी व तहसीलदार कालाढूंगी अन्य राजस्व कार्मिकों के साथ विदेशी मदिरा की दुकान पर अग्रेतर जांच हेतु पहुंचे वहां पर मदिरा की दुकान के बाहर गोपनीय तौर पर क्रेताओं से ओवर रेटिंग के बारे में पूछा गया तो उनके द्वारा अवगत कराया कि हमें भी एमआरपी से अधिक मूल्य अर्थात ओवर रेट पर शराब बेची गई है। उक्त साक्ष्य के आधार पर उपजिलाधिकारी व राजस्व की टीम द्वारा क्रेता अजय कुमार निवासी ग्राम धापला निवासी कालाढूंगी के बयान अंकित किए गए। उनके द्वारा विक्रेता उपरोक्त से ओवर रेटिंग किया जाना स्वीकार किया गया।
इस दौरान उप जिलाधिकारी के निर्देशन में स्टॉक पंजिका व बिक्री पंजिका की भी जांच की गई जिसमें भौतिक सत्यापन के दौरान दुकान के भीतर भौतिक रूप से मौजूद स्टॉक एवं स्टॉक पंजिका में अंकित बिक्री में अंतर पाया गया। इसके अतिरिक्त बिलिंग मशीन भी चालू हालत में नहीं पाई गई। सीसीटीवी कैमरे के रिकॉर्डिंग से भी स्पष्ट है कि ग्राहकों को बिल नहीं दिए जा रहे हैं। दुकान के बाहर बोर्ड में रेट लिस्ट भी प्रदर्शित नहीं पाई गई। दुकान में उपस्थित सेल्स मैनेजर पंकज मेहरा द्वारा अवगत कराया गया कि दुकान पर मेरे अतिरिक्त अन्य तीन कार्मिक भी कार्य कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त अन्य ग्राहकों के द्वारा भी ओवररेट की बात कही गई।
उपजिलाधिकारी द्वारा उक्त शिकायत व साक्ष्यों के आधार पर सम्बंधित दुकान के खिलाफ कार्यवाही की संस्तुति की है।

इसी प्रकार उप जिलाधिकारी लालकुआं रेखा कोहली द्वारा भी
लालकुआं तहसील अंतर्गत 4 मदिरा अनुज्ञापित दुकानों का ओचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय राजस्व कर्मी एवं अन्य लोगों के माध्यम से दुकानों से मदिरा की खरीद करवाई गई जिसमें पाया गया कि मदिरा की बोतलों में अंकित मूल्य के सापेक्ष अधिक मूल्य पर मदिरा की बिक्री की जा रही है।
इस प्रकार लालकुआं की चारों मदिरा की दुकानों देशी व विदेशी दुकान में मूल्य से अधिक धनराशि पर मदिरा की विक्रय होना पाया गया।
राजस्व की टीम द्वारा अनुज्ञापी निर्मल उपाध्याय विदेशी मदिरा की दुकान, हरिश्चंद्र तिवारी देशी मदिरा, सुरेश सिंह नेगी की विदेशी मदिरा व कैलाश चंद्र पंत की देशी मदिरा की दुकानों पर छापेमारी की कार्रवाई की गई। इन चारों दुकानों में अधिक दाम ओवर रेटिंग के अतिरिक्त दुकान में बिलिंग मशीन खराब पाई गई, स्टॉक पंजिका भी अपूर्ण पाई गई, दुकान पर बिक्री पंजिका नहीं पाई गई, पुलिस का सत्यापन नहीं पाया गया और इन चारों दुकानों में ओवर रेटिंग पाई गई।
इस संबंध में उप जिलाधिकारी द्वारा जिला अधिकारी को अपनी रिपोर्ट प्रेषित की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad