
हल्द्वानी: डॉक्टरमंजूनाथ टी०सी० वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत नैनीताल पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। कोतवाली हल्द्वानी और लालकुआं पुलिस की संयुक्त टीम ने साइबर धोखाधड़ी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी को राजस्थान से गिरफ्तार किया है।
घटना का विवरण:-
पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में फरार अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी विजय मेहता व प्रभारी निरीक्षक लालकुआं बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में एक संयुक्त टीम का गठन किया गया।
पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और धरातलीय सूचनाओं के आधार पर दबिश देते हुए साइबर फ्रॉड से संबंधित वारंटी को थाना कामा, जिला डीग (राजस्थान) से सफलतापूर्वक गिरफ्तार किया। अभियुक्त काफी समय से अपनी पहचान छिपाकर गिरफ्तारी से बच रहा था।
अभियुक्त का विवरण:–
इमरान पुत्र रईस
निवासी: गदरवास, थाना खोह, जिला डीग, राजस्थान।
संबंधित वाद: फौ0 वाद संख्या- 2110/2021 व 2119/2021, धारा: 420, 120 बी आईपीसी व 66 आईटी एक्ट।
गिरफ्तारी टीम:–
▫️उ0नि0 गौरव जोशी – प्रभारी चौकी मंगल पड़ाव, कोतवाली हल्द्वानी।
▫️कानि0 संतोष बिष्ट – चौकी मंगल पड़ाव, कोतवाली हल्द्वानी।
▫️अपर उप निरीक्षक प्रेम नेगी–कोतवाली लालकुआं।
▫️कानि0 आनंद पुरी – कोतवाली लालकुआं।