हल्द्वानी: दिल्ली पब्लिक स्कूल का नए शैक्षणिक सत्र 2026–27 का शुभारंभ !

खबर शेयर करें -

“दिल्ली पब्लिक स्कूल: विद्यालय परिवार ने ईश्वर से नए सत्र के सफल, सुचारु एवं मंगलमय संचालन के लिए प्रार्थना की”…

✅ज्ञान की ज्योति प्रज्वलित: नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ हवन के साथ

हल्द्वानी :दिल्ली पब्लिक स्कूल, में शैक्षणिक सत्र 2026–27 का शुभारंभ हवन पूजन के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने ईश्वर से नए सत्र के सफल, सुचारु एवं मंगलमय संचालन के लिए प्रार्थना की। नया सत्र हमेशा नई आशाओं, उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक होता है।

हवन समारोह में विद्यालय के सभी शिक्षक एवं प्रशासनिक स्टाफ उपस्थित रहे। संगीत विभाग के शिक्षकों द्वारा प्रस्तुत भक्ति भजनों ने वातावरण को आध्यात्मिक और भावपूर्ण बना दिया।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. विनय विद्यालंकार ने अपने संबोधन में सभी को नए सत्र की शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों के सीखने की कमी को दूर करने और उनके सर्वांगीण विकास पर बल दिया।

तत्पश्चात हिमालय एजुकेशन सोसायटी के चेयरमैन भूमेश अग्रवाल, डीपीएस के प्रो वाइस चेयरमैन विवेक अग्रवाल तथा प्रधानाचार्या सुश्री रंजना शाही ने अपने प्रेरणादायक विचार साझा करते हुए शिक्षकों का मार्गदर्शन किया और नए सत्र के लिए सकारात्मक दिशा प्रदान की।

विद्यालय परिवार ने नए अवसरों, उत्कृष्टता और उपलब्धियों से भरे एक सफल वर्ष की कामना की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad