ब्रेकिंग नैनीताल:खुर्पाताल में जिला प्राधिकरण की टीम द्वारा दूसरे दिन भी अतिक्रमण के खिलाफ ‘हंटर’ चला!!✍️ Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

नैनीताल :विगत दिनों कुमाऊं आयुक्त व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत द्वारा नैनीताल के खुर्पाताल भ्रमण के दौरान प्राधिकरण की भूमि में पाए गए अतिक्रमण को तत्काल हटाए जाने के निर्देश सचिव जिला विकास प्राधिकरण को दिए गए थे।

उक्त निर्देशों के क्रम में जिला विकास प्राधिकरण के तेज तर्रारचिव विजय नाथ शुक्ल के नेतृत्व में प्राधिकरण की टीम द्वारा खुर्पाताल क्षेत्र में 4 होटल स्वामियों द्वारा प्राधिकरण की भूमि में किए गए अतिक्रमण को हटाए जाने की कार्यवाही गुरुवार एवं शुक्रवार को की गई। गुरुवार को 4 होटलों से अतिक्रमण हटाया गया था, शेष अतिक्रमण को दूसरे दिन शुक्रवार को हटाया गया।
सचिव जिला विकास प्राधिकरण विजय नाथ शुक्ल ने अवगत कराया कि गुरुवार और शुक्रवार दो दिनों में खुर्पाताल क्षेत्र में जिला विकास प्राधिकरण की भूमि में क्षेत्र के 4 होटल स्वामियों द्वारा जो अतिक्रमण किया गया था, उसे सम्पूर्ण रूप से ध्वस्त कर दिया गया है साथ ही जिला विकास प्राधिकरण की भूमि में घेरबाड़ भी की जा रही है।
उन्होंने अवगत कराया कि जिले में इस प्रकार के अतिक्रमण से संबंधित जो भी शिकायत प्राप्त होगी तत्काल कार्यवाही करते हुए उसे हटाए जाने का कार्य जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad