काशीपुर:एसएसपी ऊधमसिंहनगर अजय गणपति का अपराधियों के विरुद्ध सख्त रुख, हत्या के प्रयास के मामले में नामजद 02 अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त तलवार बरामद!✍️ Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

एसएसपी ऊधमसिंहनगर अजय गणपति का अपराधियों के विरुद्ध सख्त रुख — हत्या के प्रयास के मामले में नामजद 02 अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त तलवार बरामद

घटना का विवरण :
काशीपुर : विगत 10 मार्च को वादी हरजीत सिंह पुत्र सतनाम सिंह निवासी ग्राम गांधीनगर खत्ता, कोतवाली काशीपुर द्वारा लिखित तहरीर दी गई कि 09. मार्च को अभियुक्त मंगल सिंह, मलकीत सिंह सहित कुल 05 व्यक्तियों द्वारा उसके पिता सतनाम सिंह एवं माता हरजीत कौर पर जान से मारने की नीयत से लाठी-डंडों एवं तलवार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली काशीपुर में मु0अ0सं0 91/2026 धारा 109(1)/117(2)/190/191(2)/191(3)/351(3) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

पुलिस कार्यवाही :
एसएसपी ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के सख्त निर्देशों के क्रम में, पुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं क्षेत्राधिकारी बाजपुर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक काशीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।

गठित पुलिस टीम द्वारा प्रभावी सुरागरसी-पतारसी करते हुए कुंडेश्वरी क्षेत्र से घटना में संलिप्त 02 नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक अदद तलवार बरामद की गई है। अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण :

  1. मंगल सिंह पुत्र भजन सिंह निवासी ग्राम हजीरा बरहैनी थाना बाजपुर, जनपद ऊधमसिंहनगर
  2. मलकीत सिंह पुत्र रनवीर सिंह निवासी ग्राम गांधीनगर खत्ता, कुंडेश्वरी कोतवाली काशीपुर, जनपद ऊधमसिंहनगर

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad