रुद्रपुर:त्रिशूल चौक पर सीएम धामी के स्वागत को उमड़े कार्यकर्ता,महापौर ने सीएम धामी को गदा भेंट कर किया स्वागत!!✍️ Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

रूद्रपुर। सरकार के चार वर्ष का सफल कार्यकाल पूर्ण करने के पश्चात प्रथम बार जनपद आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने अभूतपूर्व स्वागत किया। काशीपुर से खटीमा की ओर प्रस्थान के दौरान जैसे ही मुख्यमंत्री का काफिला स्थानीय त्रिशूल चौक पर पहुंचा, पूरा क्षेत्र आतिशबाजी की गूंज और पुष्प वर्षा से सराबोर हो उठा। गाजे-बाजों के साथ उमड़े कार्यकर्ताओं के भारी उत्साह ने स्वागत समारोह को एक विशाल रैली का स्वरूप प्रदान कर दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सीएम धामी को गगनभेदी नारों के बीच पुष्पमालाओं से लाद दिया।

मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं का तांता लगा हुआ था। जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा आदि मौजूद रहे।

इस दौरान महापौर विकास शर्मा ने मुख्यमंत्री को गदा भेंटकर सम्मानित किया। सिख समाज ने मुख्यमंत्री को तलवार भेंट की। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ साथ श्री अमरनाथ जी सेवा मंडल, ब्राह्मण समाज, नील कंठ धाम समिति सहित कई संगठनों ने भी सीएम धामी का भव्य स्वागत किया।

कार्यकर्ताओं के जोश को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी का स्वागत व आभार व्यक्त किया।मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं और पूरी शक्ति के साथ चुनावी मैदान में डट जाएं।

इससे पूर्व सभा को महापौर विकास शर्मा ने संबोधित करतें हुए धामी सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से बताया। साथ ही नगर निगम की उपलब्धियों ओर भावी योजनाओं को भी साझा किया। सभा को विधायक शिव अरोड़ा, वेद ठुकराल, सुरेश कोली सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया।

इससे पूर्व बाजपुर दोराहा, गदरपुर एवं रुद्रपुर के उपरांत किच्छा व सितारगंज में भी माननीय मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत व अभिनन्दन किया गया।

स्वागत कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, महापौर विकास शर्मा, विधायक शिव अरोरा सहित प्रीत ग्रोवर,वेद ठुकराल, राकेश सिंह, धीरेन्द्र मिश्रा,सुनील ठुकराल,कस्तूरी लाल तागरा, गुरमीत सिंह, पीयूष सिंह, मधु राय,मधु राय, हिमांशु शुक्ला, सुरेश कोली, राजेश जग्गा, पवन राणा,मोहन तिवारी और राजेश कामरा आशीष यादव आकाश यादव संदीप वाल्मीकि छात्र संघ अध्यक्ष रजत सिंह बिष्ट धर्मेंद्र सैनी, शालू पाल, ममता त्रिपाठी, रेनू यादव, धर्म सिंह कोली, राजू कोली, सुशील चौहान आदि जैसे प्रमुख नेताओं के साथ भारी संख्या में स्थानीय पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad