‘सुंदरकांड पाठ मैं श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया’…

रानीखेत। धार्मिक आस्था और भक्ति भाव के साथ स्प्रिंगफील्ड स्थित माँ सिद्धेश्वरी मंदिर में सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया।
सुंदरकांड पाठ मैं क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। तत्पश्चात प्रसाद वितरण किया गया l
यह धार्मिक आयोजन श्रीमती कौशल्या माहरा (पत्नी स्व० गोविन्द सिंह माहरा), श्रीमती रमा एवं करन माहरा, विश्व विजय माहरा व गीता माहरा तथा समस्त माहरा परिवार की ओर से आयोजित किया गया।
श्रद्धालुओं ने अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर भगवान श्रीराम एवं हनुमान जी की भक्ति में सहभागी बने।
ADVERTISEMENTS