
रामनगर :डॉ० मंजुनाथ टी०सी० वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत, आज रामनगर पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है।
चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने ट्रांसपोर्ट नगर के पास जुआ (खाईबाड़ी) खेल रहे 5 लोगों को हजारों रुपए नकदी, ताश पत्ती सहित दामोचा l
–
आज मनोज कुमार कत्याल एसपी हल्द्वानी एवं श्री सुमित पांडे सीओ रामनगर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक रामनगर श्री सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा रामनगर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान ट्रांसपोर्ट नगर के समीप जुआ खेल रहे पांच व्यक्तियों को दबोचा गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:
1. ललित मोहन (36 वर्ष) पुत्र तारा दत्त, निवासी रानीखेत, अल्मोड़ा।
2. हरीश कुमार (35 वर्ष) पुत्र स्व० प्रताप राम, निवासी जोगीपुरा, रामनगर।
3. गोपाल सिंह (49 वर्ष) पुत्र मोहन सिंह, निवासी रानीखेत, अल्मोड़ा।
4. रवीन्द्र कुमार नेगी (36 वर्ष) पुत्र मदन सिंह नेगी, निवासी दुर्गापुरी, लखनपुर, रामनगर।
5. महेन्द्र (33 वर्ष) पुत्र जगदीश, निवासी नई बस्ती, गुलरघट्टी, रामनगर।
पुलिस टीम(कोतवाली रामनगर):
▫️एसएसआई (SSI) दीपक बिष्ट
▫️उप-निरीक्षक सोमेन्द्र सिंह
▫️उप-निरीक्षक तारा सिंह राणा
▫️हेड कांस्टेबल नवीन पाण्डे
▫️कांस्टेबल जसवीर सिंह
▫️कांस्टेबल चालक सचिन शर्माl