चंपावत:राजस्व लोक अदालत से बड़ी उपलब्धि: बराकोट तहसील बनी ‘राजस्व वाद मुक्त’!! Ashok gulati एडिटर इन चीफ/राजीव गुप्ता ब्यूरो चीफ

खबर शेयर करें -

चंपावत : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुपालन में (शनिवार) को जनपद की समस्त तहसीलों में ‘राजस्व लोक अदालत’ का व्यापक एवं प्रभावी आयोजन किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य न्यायालयों में लंबित पुराने राजस्व मामलों का शीघ्र निस्तारण करते हुए आमजन को त्वरित, सुलभ एवं पारदर्शी न्याय उपलब्ध कराना है।

राजस्व लोक अदालत के दौरान विभिन्न तहसीलों में आपसी सुलह एवं सहमति के आधार पर मामलों का निस्तारण किया गया, जिससे न केवल न्याय प्रक्रिया में तेजी आई बल्कि सामाजिक सौहार्द को भी मजबूती मिली।

इस विशेष अभियान के अंतर्गत प्रशासन एवं आमजन के सहयोग से बड़ी संख्या में मामलों का समाधान संभव हो पाया।

इस अवसर पर जनपद के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में बराकोट तहसील को ‘राजस्व वाद मुक्त’ घोषित किया गया।

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार द्वारा जनपद के सभी तहसीलों को ‘राजस्व वाद मुक्त’ बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को शीघ्र न्याय मिल सके और न्यायालयों पर लंबित मामलों का भार कम हो।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad