“ठुकराल के विरोध में मीना शर्मा का इस्तीफा,,!”✅राजकुमार ठुकराल के आने से रुद्रपुर, किच्छा, सितारगंज, खटीमा सहित कई विधानसभा क्षेत्र में स्थिति मजबूत होगी?











नई दिल्ली: करीब चार साल से राजनीतिक ‘वनवास’ झेल रहे रुद्रपुर के पूर्व भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल ने आखिरकार कांग्रेस का दामन थाम लिया। लंबे समय से चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए ठुकराल ने नई दिल्ली स्थित 24 अकबर रोड पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर विधिवत रूप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण की,रुद्रपुर में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस ने अपनी सियासी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में दिल्ली में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने पार्टी के दो प्रमुख चेहरों राजकुमार ठुकराल और नारायण पाल को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई है। इस घटनाक्रम को आगामी चुनावों के लिए पार्टी की रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है। इधर, ठुकराल की एंट्री के तुरंत बाद रुद्रपुर से कांग्रेस नेत्री मीना शर्मा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है, उल्लेखनीय है कि कांग्रेस राजकुमार ठुकराल को रुद्रपुर विधानसभा सीट से और नारायण पाल को सितारगंज विधानसभा सीट से आगामी चुनावों में अपना उम्मीदवार बना सकती है। इन दोनों नेताओं की पार्टी में एंट्री से इन सीटों पर कांग्रेस की स्थिति मजबूत होने की उम्मीद है। राजकुमार ठुकराल पहले भी राजनीतिक में सक्रिय रहे हैं, जबकि नारायण पाल का सितारगंज क्षेत्र में प्रभाव माना जाता है। मीना शर्मा कांग्रेस पार्टी से 2022 में रुद्रपुर सीट विधानसभा चुनाव लड़ चुकी हैं और पूर्व पालिकाध्यक्ष रही हैं।…..


गणेश गोदियाल, यशपाल आर्य, हरक सिंह रावत और तिलक राज बेहड़ सहित उत्तराखंड के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे। श्री ठुकराल कल से दिल्ली में हैं। वह अकेले दिल्ली गए थे। लेकिन उनके कांग्रेस में शामिल होने की सूचना मिलते ही रुद्रपुर से सैकड़ों समर्थक आज सुबह कांग्रेस मुख्यालय पहुंच गए थे । वहां समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला और उन्होंने अपने नेता के फैसले का स्वागत किया। राजनीतिक गलियारों में पिछले कुछ दिनों से ठुकराल के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चाएं तेज थीं। पार्टी आलाकमान से हरी झंडी मिलने के बाद उन्होंने दिल्ली पहुंचकर औपचारिक रूप से कांग्रेस जॉइन की। पिछले कुछ वर्षों से सक्रिय राजनीति में अलग-थलग पड़े ठुकराल के लिए यह कदम नई शुरुआत माना जा रहा है। रुद्रपुर क्षेत्र में उनकी पकड़ को देखते हुए कांग्रेस को इससे मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है । रुद्रपुर के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने आखिरकार कांग्रेस का हाथ थामकर अपनी नई राजनीतिक पारी शुरू कर दी है। अब उनकी इस नई पारी का असर आने वाले समय में प्रदेश की राजनीति में देखने को मिलेगा, इधर दूसरी और रुद्रपुर मैं पूर्व विधायक राजकुमार ठकराल के कांग्रेस परिवार में शामिल होने के पर
उनके छोटे भाई संजय ठुकराल के आवास पर कांग्रेसजनों द्वारा हर्षोल्लास के साथ जश्न समारोह शुरू हो गया है l