बिग ब्रेकिंग देहरादून:कैबिनेट विस्तार के बाद अब विभागों का बंटवारा; गृह समेत ये विभाग देखेंगे :सीएम ✍️ Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

शुक्रवार को धामी कैबिनेट में पांच मंत्री शामिल हुए थे, इसके बाद अब सीएम की पूरी टीम बन गई है, आज सीएम ने नए मंत्रियों को विभाग दिए, और कुछ पुराने मंत्रियों से कई विभाग हटा दिए है, पूरी कैबिनेट की सूची देखें:-

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैबिनेट विस्तार के बाद पांच नए मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया है। चार पुराने मंत्रियों के कुछ विभागों में फेरबदल हुआ है। कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत से स्वास्थ्य महकमा, मंत्री सतपाल महाराज से पंचायतीराज, जलागम, सुबोध उनियाल से तकनीकी शिक्षा व भाषा और गणेश जोशी से ग्राम्य विकास विभाग हटाए गए हैं। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या व सौरभ बहुगुणा के पास पूर्व की भांति विभाग रहेंगे। उल्लेखनीय है कि20 मार्च को शपथ ग्रहण करने के बाद रविवार को मुख्यमंत्री ने कैबिनेट मंत्री खजानदास, भरत सिंह चौधरी, मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा और राम सिंह कैड़ा को विभागों की जिम्मेदारी सौंप दी। मुख्यमंत्री ने महत्वपूर्ण और संवेदनशील प्रशासनिक विभाग अपने पास ही रखे हैं। जबकि अपने 15 से अधिक विभाग पांचों मंत्रियों को बांट दिए हैं। मुख्यमंत्री वित्त, ऊर्जा, राजस्व, सामान्य प्रशासन, गृह, कार्मिक, सतर्कता, सूचना एवं जनसंपर्क जैसे प्रमुख विभाग स्वयं ही देखेंगे। नए मंत्रियों के बीच विभागों के बंटवारे के बाद मुख्यमंत्री पर विभागों का भार कम हुआ है।मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने उत्तराखंड कार्य (बंटवारा) नियमावली 2003 के तहत मंत्रियों के कार्यभार की अधिसूचना जारी की। कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत से स्वास्थ्य विभाग हटाकर मंत्री सुबोध उनियाल को सौंपा गया। वहीं, उनियाल से तकनीकी शिक्षा हटाकर धन सिंह और भाषा खजानदास को दे दिया गया है। मंत्री गणेश जोशी से ग्राम्य विकास हटाकर भरत सिंह चौधरी को दे दिया है। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज से पंचायती राज विभाग हटाकर मदन कौशिक को और जलागम राम सिंह कैड़ा को दिया गया है। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या व सौरभ बहुगुणा के पूर्व की भांति कार्यभार रहेगा। दोनों मंत्रियों से न तो कोई विभाग हटाया गया और न ही नया विभाग दिया गया है।20 मार्च को शपथ ग्रहण करने के बाद रविवार को मुख्यमंत्री ने कैबिनेट मंत्री खजानदास, भरत सिंह चौधरी, मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा और राम सिंह कैड़ा को विभागों की जिम्मेदारी सौंप दी। मुख्यमंत्री ने महत्वपूर्ण और संवेदनशील प्रशासनिक विभाग अपने पास ही रखे हैं। जबकि अपने 15 से अधिक विभाग पांचों मंत्रियों को बांट दिए हैं। मुख्यमंत्री वित्त, ऊर्जा, राजस्व, सामान्य प्रशासन, गृह, कार्मिक, सतर्कता, सूचना एवं जनसंपर्क जैसे प्रमुख विभाग स्वयं ही देखेंगे। नए मंत्रियों के बीच विभागों के बंटवारे के बाद मुख्यमंत्री पर विभागों का भार कम हुआ है।

किस मंत्री के पास कौन सा विभाग
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी : मंत्रिपरिषद, गृह, कार्मिक एवं सतर्कता, सचिवालय प्रशासन, नियोजन, राजस्व, वित्त, राज्य संपत्ति, सूचना, औद्योगिक विकास, खनन, श्रम, पेयजल, ऊर्जा, आबकारी, न्याय, नागरिक उड्डयन, आवास।
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज : लोक निर्माण विभाग, पर्यटन, धर्मस्व, ग्रामीण निर्माण, संस्कृति, सिंचाई, लघु सिंचाई, सामान्य प्रशासन विभाग, भारत-नेपाल उत्तराखंड नदी परियोजना।
कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल : वन, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, निर्वाचन, विधयी एवं संसदीय कार्य।
कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत : विद्यालयी शिक्षा बेसिक, माध्यमिक, संस्कृत शिक्षा, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, सहकारिता।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य : महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, खेल एवं युवा कल्याण।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी : कृषि, कृषि शिक्षा, उद्यान, रेशम व सैनिक कल्याण विभाग।
कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा : पशुपालन, दुग्ध विकास, मत्स्य पालन, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग, प्रोटोकॉल, कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग।

पांच नए मंत्रियों के पास कौन से विभाग
कैबिनेट मंत्री खजान दास : समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, छात्र कल्याण, भाषा।
कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी : ग्राम्य विकास, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग।
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक : पंचायतीराज, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास, आयुष एवं आयुष शिक्षा, पुनर्गठन व जनगणना।
कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा : परिवहन, सूचना प्रौद्योगिकी एवं सुराज, विज्ञान प्रौद्योगिकी, जैव प्रौद्योगिकी।
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा : शहरी विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन, जलागम प्रबंधन।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad