रानीखेत: ईद-उल-फितर का त्योहार प्यार, भाईचारे और खुशी के साथ मनाया गया! संदीप पाठक की रिपोर्ट

खबर शेयर करें -

रानीखेत: सुंदर वादियों में ईद-उल-फितर का पवित्र त्योहार इस बार भी बेहद खुशी, उल्लास और आपसी मोहब्बत के साथ मनाया गया। सुबह 9 जामा मस्ज़िद रानीखेत में सैकड़ों लोगों ने एक साथ नमाज़ अदा की, जहां पेश इमाम लाईक अहमद तहसीनी ने ईद की नमाज़ पढ़ाई। जामा मस्ज़िद सदर मो० ईरफान ने सभी को ईद-उल-फितर की मुबारक़बाद दी। शासन-प्रशासन व पुलिस महकमे के शुक्रिया अदा किया।

नमाज़ के बाद जब दुआ के लिए हाथ उठे, तो हर दिल में अपने मुल्क की सलामती, अमन-चैन और भाईचारे की गहरी भावना थी। पेश इमाम ने दुआ करते हुए कहा कि हमारा देश दिन दूनी-रात चौगुनी तरक्की करे, हर घर में खुशियां आएं, और हर चेहरे पर मुस्कान बनी रहे।

उन्होंने मुल्क के दुश्मनों के नेस्तोनाबूद होने की दुआ मांगी और सभी लोगों से आपसी प्यार, एकता और इंसानियत को बनाए रखने की अपील की।

ईद मिलन में उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व CWC मेंबर करन माहरा ने बड़े हर्षों-उल्लास से साथ ईद मिल कर सभी को बधाई दी। कहा कि ईद का यह पावन अवसर हमें यही संदेश देता है कि हम सब मिलकर एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ खड़े रहें और समाज में मोहब्बत, भाईचारे और इंसानियत की मिसाल कायम करें।

ईद मिलन कार्यक्रम में छावनी परिषद के नामित सदस्य मोहन नेगी, कांग्रेस नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, वरिष्ठ कांग्रेसी प्रमोद पाल सहित बहुत से लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad