गेठिया: (नैनीताल) पर्यटक की कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी , दो की दर्दनाक मौत, दो घायल ✅उन्नाव, (उत्तर प्रदेश) निवासी जागेश्वर धाम के दर्शन हेतु जा रहे थे,पुलिस ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन, घायलों को भिजवाया अस्पताल#✍️ Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

आज तल्लीताल पुलिस को डायल 112 के माध्यम से तल्लीताल क्षेत्र के गेठिया के समीप एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना प्राप्त हुई।

सूचना मिलते ही तल्लीताल पुलिस टीम, SDRF और फ़ायर ब्रिगेड की टीमें तत्काल राहत एवं बचाव कार्य हेतु मौके पर पहुँचीं।

घटना का विवरण: गठिया के पास वाहन संख्या: UP 78 HJ 4936 (वेन्यू कार) अनियंत्रित होकर मुख्य मार्ग से लगभग 100 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी थी। पुलिस और रेस्क्यू टीमों ने संयुक्त अभियान चलाकर खाई में फंसे व्यक्तियों को बाहर निकाला।

वाहन में कुल 4 व्यक्ति सवार थे, जो उन्नाव (उत्तर प्रदेश) से जागेश्वर धाम के दर्शन हेतु जा रहे थे। रेस्क्यू के दौरान दो व्यक्ति घायल अवस्था में मिले, जबकि दो अन्य व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

घायलों का विवरण: घायलों को तत्काल 108 एम्बुलेंस के माध्यम से सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी उपचार हेतु भिजवाया गया।

▫️अतुल दुबे पुत्र सुनील कुमार (उम्र 26 वर्ष), निवासी: पीतांबर नगर, भाग-2, उन्नाव।

▫️श्याम पुत्र राम सुमेर (उम्र 30 वर्ष), निवासी: पीतांबर नगर, भाग-2, उन्नाव।

मृतकों का विवरण: मृतकों के शवों को पंचायतनामा की कार्यवाही के पश्चात बी.डी. पांडे जिला अस्पताल, नैनीताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

▫️अभिराज पुत्र अशोक कुमार (उम्र 26 वर्ष), निवासी: पीतांबर नगर, भाग-2, उन्नाव।

▫️अंकित चौधरी पुत्र धर्मेंद्र कुमार (उम्र 25 वर्ष), निवासी: 111, पीतांबर नगर-2, उन्नाव।

पुलिस द्वारा मृतक एवं घायलों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। राहत एवं बचाव कार्य में स्थानीय पुलिस, SDRF और फायर सर्विस का विशेष योगदान रहा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad