रानीखेत:पूर्व ब्लॉक प्रमुख , पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष, कांग्रेस नेता हीरा सिंह रावत ने रानीखेत विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी के लिए दावेदारी ठोकी! संदीप पाठक की रिपोर्ट

खबर शेयर करें -

रानीखेत:,आज यहाँ पूर्व ब्लॉक प्रमुख , पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष शहर के जाने माने राजनितिज्ञ और कांग्रेस नेता हीरा सिंह रावत ने सबको आश्चर्य चकित करते हुएँ रानीखेत विधान सभा संख्या 50 मे दमदार तरीके से अपनी दावेदारी पेश की है।जोकि समस्त छेत्र मे चर्चा का विषय बना हुआ है।कभी पूर्व विधायक करण महारा अत्यंत करीबी माने जाने वाले पूर्व ब्लॉक प्रमुख हीरा सिंह रावत के इस कदम ने सभी को अचंभित कर दिया है।जिससे की रानीखेत विधानसभा का चुनाव रोचक हो गया है। औपचारिक बातचीत करते हुए हीरा रावत ने बताया की उन्होंने पाया है की रानीखेत के नेता हमेशा से रानीखेत को छलते आये है ।किसी भी नेता ने रानीखेत जिला,नगर पालिका विषय को गंभीरता से नहीं लिया।उन्होंने आरोप लगाया की विधायक एवं पूर्व विधायक बताये की उन्होंने जिले के मामले मे क्या किया और दोनो ने ही अपने कार्यकाल मे रानीखेत जिले का मुद्दा ठंडे बस्ते में डाल दिया।केवल जुमलों एवं भाषणों के अलावा अपने कार्यकाल मे किसी भी विधायक ने साशन स्टार पर रानीखेत जिले के लिए गंभीरता से प्रयास नहीं किया। यदि वो विजय होते है तो रानीखेत जिला निर्माण के लिए सार्थक प्रयास करेंगे।जो कि इस ओर एक मजबूत पहल होगी जिसमे अवश्य रानीखेत जिला बनेगा।उन्होंने आगे बताया की पलायन की समस्या,भ्रस्टाचार उन्मूलन,सामजिक न्याय,स्टेडियम निर्माण,गरीबो का विकाश एवं छेत्र के चहुमुखी विकास के लिए वो प्रतिबद्ध है।पूर्व मै अपने ब्लॉक प्रमुख कार्यकाल मे उन्होंने विकाश के नये कीर्तिमान् स्थापित किये।छेत्र मे माना जा रहा है की हीरा रावत युवाओं,महिलाओ,ग्रामीणों छेत्र के पिछड़े वर्गों मै अत्यंत लोकप्रिय है।जिससे विधायक एवं पूर्व विधायक् संसय की स्तिथि मे आ गये है। हीरा रावत को एक जुझारू, ईमानदार,लोकप्रिय,एवं कर्तव्य निष्ठ , अपनी बातो को मजबूती से रखने वाले मजबूत नेता के रूप मे जाना जाता है।हीरा रावत पाँच वर्षो तक ब्लॉक प्रमुख एवं छेह माह तक तड़ीखेत ब्लॉक के प्रशाशक रहे है, उनकी पत्नी रचना रावत भी पांच वर्ष तक ब्लॉक प्रमुख रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad