


हल्द्वानी 19 मार्च ।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के 21 मार्च को जनपद नैनीताल के हल्द्वानी में आयोजित कार्यक्रम की विभिन्न तैयारियां को लेकर मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डे ने हल्द्वानी स्थित सहकारी बैंक सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराए जाने हेतु की जा रही विभिन्न तैयारियों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल सहित अन्य व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों के साथ बैठक लेते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार के 4 साल पूर्ण होने के अवसर पर यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है इसे सफलतापूर्वक संपन्न करना हम सभी की जिम्मेदारी है जिन अधिकारियों को जो भी जिम्मेदारी दी गई है वह समय से बिना किसी त्रुटि के सफलतापूर्वक संपन्न कराएं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर जिन-जिन विभागों के द्वारा स्टॉल लगाए जाने हैं वह कल तक स्टालों का प्रदर्शन करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि इस आयोजन को भव्य रूप से सम्पन्न किया जाना है। किसी भी प्रकार की कोई कमी न रहे। इस दौरान सीडीओ ने कार्यक्रम स्थल एमबी इन्टर कालेज मैदान में मंच निर्माण सहित अन्य सभी तैयारियों का भी निरीक्षण कर मौके पर उपस्थित लोनिवि के अधिकारियों को मंच, पंडाल निर्माण सहित सभी तैयारिया समय से पूर्ण करने के निर्देश दिये। इस दौरान जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी,एपीडी चंद्रा फर्त्याल सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS