बिग ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री के आदेश पर पर अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, खनन माफियाओं में मचा हड़कंप !!Ashok gulati एडिटर इन चीफ देवभूमि माया न्यूज़ पर्टल चैनल

खबर शेयर करें -

“14 स्टोन क्रेशर सीज, 10 करोड़ का जुर्माना’..

हरिद्वार:
उत्तराखंड के धाकड़ मुख्यमंत्री के आदेश पर प्रदेश में अवैध खनन के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाहियों में से एक को अंजाम दिया गया है। तहसील लक्सर और क्षेत्र में लगातार मिल रही शिकायतों का संज्ञान लेते हुए भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय के प्रवर्तन दल ने एक साथ छापेमारी कर 14 स्टोन क्रेशरों को मौके पर सीज कर दिया।

अनियमितताएं पाए जाने पर इन क्रेशरों पर प्रथम दृष्टया 10 करोड़ रुपये से अधिक का अर्थदण्ड (जुर्माना) लगाया गया है।

क्रेशरों का ‘ई-रवाना’ पोर्टल तत्काल प्रभाव से अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है, जिससे इनका व्यापारिक संचालन रुक गया है।

हरिद्वार का बाडीटीप और लक्सर के फतवा, महतोली, मुजफ्फरपुर गुजरा, नेहन्दपुर व झीवरहेडी क्षेत्र।

:निदेशक (भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय) की अध्यक्षता में गठित इस प्रवर्तन दल में उप निदेशक, खान अधिकारी और जिला खान अधिकारी सहित पूरी तकनीकी टीम (सर्वेक्षक व मानचित्रकार) शामिल रही, जिन्होंने मौके पर पैमाइश कर अवैध भंडारण की पुष्टि की।

मुख्यमंत्री की इस कार्यवाही ने स्पष्ट कर दिया है कि प्रदेश में प्राकृतिक संसाधनों के दोहन और अवैध खनन को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वही दूसरी और अचानक हुई कार्यवाही से हड़कंप मचा हुआ है l

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad