
ज्योलीको:ट नैनीताल मुरादाबाद दुर्घटना में नैनीताल बैंक के रीजनल मैनेजर दयाल रावत की मौत की खबर से पूरा गांव गमगीन और शोकाकुल है।
सरियाताल ज्योलीकोट में अति साधारण कृषक स्व कुंवर सिंह के पुत्र दयाल रावत ने अपनी मेहनत लगन से नैनीताल बैंक में रीजनल मैनेजर तक का सफर तय किया, कल गांव में एक नामकरण संस्कार में पहुंचे थे। आज अचानक उनकी मौत की खबर से हर कोई स्तब्ध है।स्व रावत की बिरादरी के कई परिवार गांव में ही निवास करते हैं । स्व रावत के भतीजे ग्राम प्रधान हरगोविंद रावत ने बताया कि उनका पार्थिव शरीर देर रात्रि तक पैतृक गांव सरियाताल पहुंचेगा, कल मंगलवार को चित्रशिला घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा।मृतक के परिवार में पत्नी,दो पुत्र और एक पुत्री है।
ADVERTISEMENTS