


दिनेशपुर :आदर्श जनहित सेवा संस्था हल्द्वानी की ओर से आज के श्री हरि मंदिर प्रांगण में लगने वाले महाबरूनी महोत्सव के उपलक्ष्य में भंडारे हेतु दाल,चावल सब्जी मसाला आदि खरीद कर दिया गया,
और भक्तजनों को निशुल्क औषधि का वितरण और साथ ही निशुल्क प्रसाद का वितरण किया गया। उल्लेखनीय है कि
संस्था प्रतिवर्ष ऐसे ही प्रसाद वितरण और चिकित्सा सेवा भक्तजनों हेतु निशुल्क प्रदान करती है।
संस्था के अध्यक्ष प्रसेनजीत मल्लिक,सचिव गोबिंद ढाली,कैशियर सौरभ ढाली,सह कैशियर सबूज बिस्वास,चेयरमैन स्वामेश बिस्वास, संरक्षक विद्युत भक्त,सलाहकार अजीत कुमार मल्लिक,लक्ष्मण चंद्र भक्त,सपन बिस्वास,श्रीवास हालदार,उत्तराखंड प्रभारी अलीप बिस्वास,प्रकाश दास,सत्यजीत राय,पंकज राय,विकाश बक्शी,देवा बिस्वास सहित संस्था के और भी कई सारे मेंबर उपस्थित रहे।
ADVERTISEMENTS