बिग ब्रेकिंग देहरादून: विजिलेंस की कार्रवाई, बिजली कनेक्शन के नाम पर ₹ 80 हजार की रिश्वत लेते जेई रंगे हाथ गिरफ्तार@ashokgulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -


देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर विजिलेंस टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बिजली विभाग के एक अवर अभियंता को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अतुल कुमार के रूप में हुई है, जो 33/11 केवी बिजली घर पथरी बाग में तैनात था।

जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने सतर्कता विभाग को बताया था कि उसकी पत्नी के नाम से खरीदे गए अपार्टमेंट में बिजली कनेक्शन कराने और विद्युत भार बढ़ाने के लिए अवर अभियंता द्वारा 80 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है। शिकायत के सत्यापन के बाद सतर्कता टीम ने जाल बिछाया।

मंगलवार को योजना के तहत टीम ने कार्रवाई करते हुए अतुल कुमार को शिकायतकर्ता से 80 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है। वहीं अवर अभियंता की चल अचल संपत्ति की जांच की जा रही है।…

सतर्कता अधिष्ठान के अधिकारियों के अनुसार, आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस मामले में अन्य कोई कर्मचारी या अधिकारी संलिप्त तो नहीं है।

इस कार्रवाई के बाद बिजली विभाग में हड़,कंप मच गया है। सतर्कता टीम ने आम जनता से अपील की है कि यदि कोई भी सरकारी कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है तो उसकी शिकायत तुरंत करें, ताकि भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad