बिग ब्रेकिंग देहरादून:शासन द्वारा यूपीसीएल एवं यूजेवीएनएल के पांच प्रमुख पदों पर दिए गए सेवा विस्तार समाप्त किए, ✅गजेन्द्र सिंह बुदियाल को एमडी का अतिरिक्त प्रभार!! ✍️ Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

देहरादून:शासन से बड़ी खबर आ रही है उत्तराखंड शासन द्वारा यूपीसीएल एवं यूजेवीएनएल के पांच प्रमुख पदों पर दिए गए सेवा विस्तार समाप्त किए!!✍️ Ashok gulati एडिटर इन चीफ/उत्तराखण्ड शासन द्वारा यूपीसीएल एवं यूजेवीएनएल के निम्न प्रमुख पदों पर दिए गए सेवा विस्तार समाप्त करने संबंधी आदेश जारी किए गए।
अजय कुमार अग्रवाल निदेशक परियोजना उत्तराखंड पावर कारपोरेशन
अजय कुमार सिंह महाप्रबंधक भागीरथी वैली उत्तराखंड जल विद्युत निगम
गजेन्द्र सिंह बुधियाल महाप्रबंधक यमुना वेली प्रथम डाक पत्थर उत्तराखंड जल विद्युत निगम
संदीप सिंघल प्रबंध निदेशक यूजेवीएनएल
अनिल कुमार प्रबंध निदेशक यूपीसीएल
इन सभी अधिकारियों का सेवा विस्तार तत्काल प्रभाव से समाप्त किए गए हैं। इधर दूसरी ओर

यूपीसीएल को मिला नया अंतरिम नेतृत्व, गजेन्द्र सिंह बुदियाल को एमडी का अतिरिक्त प्रभार



उत्तराखण्ड शासन के ऊर्जा अनुभाग-2 ने बिजली विभाग में बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत गजेन्द्र सिंह बुदियाल को उत्तराखण्ड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के प्रबंध निदेशक (एमडी) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।
प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुन्दरम् द्वारा जारी कार्यालय ज्ञाप के अनुसार, बुदियाल वर्तमान में उत्तराखण्ड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) में यमुना वैली-प्रथम (डाकपत्थर) के महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। इससे पहले उन्हें पिटकुल में निदेशक (परिचालन) का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया था।
अब शासन ने पूर्व आदेश को अतिक्रमित करते हुए उन्हें यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक पद का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया है। यह व्यवस्था नियमित नियुक्ति होने या अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी।
आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि इस अतिरिक्त प्रभार के लिए उन्हें कोई अतिरिक्त वेतन या भत्ता देय नहीं होगा।
प्रमुख बिंदु:
गजेन्द्र सिंह बुदियाल को मिला नया दायित्व
यूपीसीएल के एमडी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया
नियमित नियुक्ति तक संभालेंगे जिम्मेदारी
अतिरिक्त वेतन-भत्ते नहीं मिलेंगेl

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad