


धामपुर। सुसंसकारित स्वास्थ्य सेवा के अंतर्गत दमयंती देवी प्रेरणा संस्थान की ओर से 204वां निःशुल्क चिकित्सा शिविर पंचायत घर ग्राम बाल किशनपुर निकट शेरकोट में आयोजित किया गया। शिविर में 52 मरीजों को निःशुल्क परामर्श एवं तीन-तीन दिन की दवाइयां वितरित की गई।
शनिवार की शाम को शिविर का उद्घाटन गांव के समाजसेवी गणमान्य नागरिक परविंदर कटारिया गजराज सिंह आदि ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। शिविर में डॉ आदित्य अग्रवाल सर्जन ने 52 मरीजों को निःशुल्क परामर्श दिया। इस दौरान मरीजों को 3-3 दिन की दवाइयां भी निःशुल्क वितरण की गई। कैंप में सभी जांचें नाम मात्र रुपए में कराई गई हैं।
शिविर में ”पॉलिथीन मुक्त अपना देश-प्रदेश और शहर”अभियान के बारे में लोगों को अवगत कराते हुए कपड़े के बने थैले 10 रुपए सहयोग राशि लेकर वितरित किए गए।
शिविर को सफल बनाने मे गौरव सिंह मदन सिंह सैनी साहिल अखिलेश कुमार पंकज कुमार गौरव कुमार हिमांशु कपिल, नन्हे, आनंद, मोहित, संकेत, सौरभ व आनंद आदि का पूर्ण योगदान सराहनीय रहा। सैकड़ो लोग शिविर में मौजूद रहे ।।