बिग ब्रेकिंग रुद्रपुर :मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “नकल माफिया व शिक्षा में भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई” के निर्देशों पर एसएसपी ऊधमसिंहनगर अजय गणपति का कड़ा प्रहार, ट्रक व गोदाम से 05 करोड़ रुपये से भी अधिक कीमत की एनसीईआरटी की फर्जी किताबों का विशाल जखीरा बरामद, शिक्षा व्यवस्था में सेंध लगाने वाले बड़े फर्जीवाड़े का भंडाफोड़, गहन जांच शुरू..!✍️ Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी के “नकल माफिया व शिक्षा में भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई” के निर्देशों पर एसएसपी ऊधमसिंहनगर अजय गणपति का कड़ा प्रहार — ट्रक व गोदाम से 05 करोड़ रुपये से भी अधिक कीमत की एनसीईआरटी की फर्जी किताबों का विशाल जखीरा बरामद, शिक्षा व्यवस्था में सेंध लगाने वाले बड़े फर्जीवाड़े का भंडाफोड़, गहन जांच शुरू

➡️ शिक्षा व्यवस्था में घुसपैठ करने वाले बड़े फर्जीवाड़े का भंडाफोड़, पूरे नेटवर्क की गहन जांच शुरू

➡️ मुखबिर की सूचना पर रुद्रपुर पुलिस ने किरतपुर रोड से एनसीईआरटी किताबों से भरा ट्रक पकड़ा, अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी

➡️ ट्रक चालक की निशानदेही पर किरतपुर स्थित गोदाम का खुलासा, गोदाम में भी भारी मात्रा में किताबों का भंडारण मिला।

➡️ शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा जांच में लोगो, प्रिंटिंग व वाटरमार्क में गड़बड़ी मिलने पर किताबें फर्जी/नकली प्रतीत हुईं।

➡️ मामले में एनसीईआरटी को सूचना प्रेषित, पुलिस द्वारा पूरे नेटवर्क की जांच करते हुए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई जारी।

घटना का विवरण

रात्रि लगभग 10:15 बजे कोतवाली रुद्रपुर पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक ट्रक में एनसीईआरटी की संदिग्ध/नकली किताबें लोड कर किरतपुर रोड स्थित आनंदम गार्डन के पास से गुजर रहा है।

➡️ सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर कैंटर संख्या UP37BT-0562 को रोककर चेक किया गया।

➡️ वाहन की तलाशी लेने पर ट्रक में एनसीईआरटी की बड़ी संख्या में किताबें लोड पाई गईं।

➡️ वाहन चालक से पूछताछ करने पर उसने बताया कि उक्त किताबें किरतपुर स्थित एक गोदाम से लोड कर मेरठ ले जाई जा रही हैं।

➡️ चालक द्वारा प्रस्तुत किए गए इनवॉइस व अन्य कागजातों की जांच करने पर उनमें भिन्नता पाई गई, जिससे पुस्तकों के संबंध में संदेह उत्पन्न हुआ।

शिक्षा विभाग द्वारा मौके पर जांच
➡️ मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल मुख्य शिक्षा अधिकारी ऊधमसिंहनगर तथा खंड शिक्षा अधिकारी रुद्रपुर को सूचना दी गई।
मौके पर पहुंचकर अधिकारियों द्वारा किताबों का बारीकी से परीक्षण किया गया।
➡️ जांच के दौरान किताबों के लोगो, प्रिंटिंग गुणवत्ता, कागज की बनावट तथा वाटरमार्क में असमानता पाई गई।

➡️ जिसके आधार पर अधिकारियों द्वारा प्रथम दृष्टया किताबों को संदिग्ध/नकली बताया गया।

गोदाम का खुलासा
➡️ वाहन चालक की निशानदेही पर पुलिस टीम किरतपुर स्थित एक गोदाम पर पहुंची, जहां गोदाम में ताला लगा हुआ मिला।
➡️ गोदाम स्वामी के संबंध में तत्काल स्पष्ट जानकारी न मिलने पर वाहन तथा गोदाम की सुरक्षा हेतु रात्रि में पुलिस बल तैनात किया गया।
➡️ दिनांक 15.03.2026 को तहसीलदार रुद्रपुर, मुख्य शिक्षा अधिकारी तथा खंड शिक्षा अधिकारी की उपस्थिति में गोदाम का ताला खुलवाया गया। गोदाम के अंदर प्रवेश करने पर वहां एनसीईआरटी की भारी मात्रा में फर्जी किताबें संग्रहीत पाई गईं।

गोदाम स्वामी के संबंध में जानकारी
➡️ जांच के दौरान गोदाम के संबंध में जानकारी करने पर उक्त गोदाम राजेश कुमार जैन निवासी रुद्रपुर का होना पाया गया। पूछताछ में राजेश जैन द्वारा बताया गया कि उक्त गोदाम संदीप पुत्र रामभूर निवासी मेरठ को किराए पर दिया गया है।

जांच व अग्रिम कार्रवाई
➡️ बरामद किताबें फर्जी प्रतीत होने पर मामले की सूचना एनसीईआरटी को अग्रिम जांच व आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित की जा रही है।
➡️ पूरे प्रकरण में किताबों की वास्तविकता, आपूर्ति श्रृंखला तथा इससे जुड़े अन्य व्यक्तियों की भूमिका की विस्तृत जांच की जा रही है।

➡️ पुलिस द्वारा मामले में नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है तथा प्रकरण से जुड़े सभी तथ्यों की गहनता से जांच जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad