नानकमत्ता: (उधमसिंह नगर) मोटरसाइकिल मैं स्मैक/ हेरोइन की तस्करी, पुलिस की ‘तीसरी आंख’ से नहीं बच पाए तस्कर!!✍️ Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

नशा तस्करों के विरुद्ध एसएसपी ऊधमसिंहनगर अजय गणपति का कड़ा रुख — करीब 01 लाख रुपये कीमत की स्मैक के साथ 02 शातिर तस्कर गिरफ्तार

कोतवाली नानकमत्ता पुलिस की सतर्कता से मोटरसाइकिल से स्मैक की तस्करी करते 02 आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से कुल 6.85 ग्राम स्मैक/हेरोइन बरामद, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज

जनपद में नशा तस्करों के विरुद्ध ऊधमसिंहनगर पुलिस का अभियान लगातार जारी

नानकमत्ता: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधमसिंहनगर अजय गणपति द्वारा जनपद में अवैध नशे के कारोबार में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नानकमत्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए 02 व्यक्तियों को मोटरसाइकिल से स्मैक/हेरोइन का परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से कुल 6.85 ग्राम स्मैक/हेरोइन बरामद की गई। इस संबंध में कोतवाली नानकमत्ता में FIR No. 55/2026 धारा 8/21/60 NDPS Act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

अभियुक्तगण

  1. अरुण गोस्वामी पुत्र राजकुमार गोस्वामी निवासी ग्राम मुंडेली, कोतवाली खटीमा, जनपद ऊधमसिंहनगर।
  2. अजय शंकर डूंगराकोटी पुत्र दुर्गा दत्त डूंगराकोटी निवासी भुजिया नं० 03, जय इष्ट देव कॉलोनी चारुबेटा, कोतवाली खटीमा, जनपद ऊधमसिंहनगर।

बरामदगी का विवरण

  1. अभियुक्त अरुण गोस्वामी के कब्जे से एक पारदर्शी प्लास्टिक पन्नी में 3.72 ग्राम स्मैक (शुद्ध वजन 3.05 ग्राम) बरामद।
  2. अभियुक्त अजय शंकर डूंगराकोटी के कब्जे से एक पारदर्शी प्लास्टिक पन्नी में 4.47 ग्राम स्मैक (शुद्ध वजन 3.80 ग्राम) बरामद।

पुलिस टीम निरीक्षक सुनील कुमार,उ0नि0 कृपाल सिंह,हे0 का0 नवनीत कुमार,का0 नवीन बमेठाl

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad