‘घोड़ी चढ़ के दौरान कुलदीप ने भी ठुमके लगाए, बरात में बड़ी संख्या में उनके दोस्त और मित्रों ने शिरकत की”….




उत्तराखंड के मसूरी स्थित सवाय होटल में क्रिकेटर कुलदीप यादव की बरात निकले के बाद उनकी वरमाला की तस्वीर भी सामने आई है। फोटो में वंशिका और कुलदीप के चेहरे पर खुशी साफ नजर आ रही है। दोनों इस खास पल के दौरान बेहद खुश नजर आ रहे हैं। इससे पहले बरात में पहुंचे मेहमान ढोल नगाड़े के साथ जमकर नाचे। इस खास मौके पर कुलदीप ने भी ठुमके लगाए। बरात में बड़ी संख्या में उनके दोस्त और मित्रों ने शिरकत की।…




बाबा बागेश्वर भी पहुंचे
शादी समारोह में शामिल होने के लिए पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना, युजवेंद्र चहल सहित कई हस्तियां पहुंची हैं। पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ भी आज मसूरी पहुंचे हैं। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री विशेष चार्टर्ड विमान से शाम सवा चार बजे खजुराहो से देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे। देहरादून एयरपोर्ट पर उनके अनुयायियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। जिसके बाद वह देहरादून एयरपोर्ट से मसूरी के लिए रवाना हुए।धीरेंद्र शास्त्री बोले- ये दोनों मेरे परिचित हैं
धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि वह कुलदीप यादव और वंशिका की शादी-समारोह में शामिल होने के लिए आए हैं। वह उनके काफी अच्छे परिचित हैं। उनके पहुंचते ही काफी प्रशंसकों ने उनको घेर लिया। उनकी फोटो लेने के लिए होड़ मच गई। जिसके बाद वह सड़क मार्ग से मसूरी के लिए रवाना हुए।भारतीय टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने आज मसूरी में बचपन की दोस्त वंशिका से शादी कर ली। मसूरी में हुई आलीशान शादी में क्रिकेट जगत के तमाम सितारे पहुंचे।भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा के साथ शनिवार को उत्तराखंड के खूबसूरत हिल स्टेशन मसूरी में सात फेरे लेकर नई पारी की शुरुआत कर ली। परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में यह शादी बेहद खास और निजी समारोह में संपन्न हुई। बताया जा रहा है कि मसूरी के एक लग्जरी रिजॉर्ट में आयोजित इस ग्रैंड वेडिंग में दोनों परिवारों के सदस्य, करीबी दोस्त और क्रिकेट जगत से जुड़े कुछ खास मेहमान शामिल हुए। शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही हैं,शादी समारोह में लगा सितारों का जमावड़ा
कुलदीप और वंशिका की शादी में क्रिकेट जगत के कई बड़े सितारे भी शामिल हुए। भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद कैफ, स्पिनर युजवेंद्र चहल और पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुरेश रैना समेत कई क्रिकेटरों ने समारोह में शिरकत की। शादी के दौरान मेहमानों ने जमकर मस्ती की और संगीत कार्यक्रम में डांस-म्यूजिक का भी खूब रंग जमा। परिवार और दोस्तों के साथ क्रिकेट सितारों ने नवदंपती को शुभकामनाएं दीं, जिससे पूरा माहौल जश्न और खुशी से भर गया।रिसेप्शन लखनऊ में होगा
शादी के बाद 17 मार्च को लखनऊ के एक होटल में भव्य रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा। इसमें भारतीय क्रिकेट से जुड़े कई बड़े नामों के शामिल होने की संभावना है। कुलदीप के पिता रामसिंह यादव ने हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनान से मुलाकात कर उन्हें भी शादी और रिसेप्शन का निमंत्रण दिया था।