रुद्रप्रयाग:( ‘सराहनीय पहल’)”दुर्गाधार पुलिस चौकी के अंतर्गत ग्राम पंचायत बोरा में”अभियान प्रहरी पड़ाव के तहत रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया! ✍️मानेंद्र कुमार ‘पप्पू’की रिपोर्ट

खबर शेयर करें -

रुद्रप्रयाग : पुलिस और आम जनता के बीच सीधा एक मजबूत संवाद स्थापित करने के लिए जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस का एक विशेष अभियान “अभियान प्रहरी पड़ाव” चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग निहारिका तोमर के निर्देश में पूरी जनपद में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। ताकि पुलिस टीमों के द्वारा गांवों में जाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर समस्याओं का समाधान किया जा सके।
इसी अभियान के तहत दुर्गाधार पुलिस चौकी के उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में ग्राम सभा बोरा में रात्रि चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। जागरूकता अभियान में महिलाओं बुजुर्गो युवाओं सभी ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। रात्रि चौपाल में आए सभी पुलिस स्टाफ ने सभी ग्राम वासियों का कुशलक्षेम जाना। दुर्गाधार पुलिस चौकी के उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह ने ग्राम वासियों को बताया। कि कोई भी बाहर का व्यक्ति कोई भी सामान बेचने के लिए या कमरा किराए हेतु ग्राम सभा में आता है। तो उसका आधार कार्ड का सत्यापन पुलिस चौकी में करवाना अनिवार्य है। ताकि आपराधिक मामलों से बचाव हो सके।महिला सुरक्षा सशक्तिकरण और सुरक्षा उपायों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा। आपके परिवार में सामाजिक सुरक्षा बनी रहे। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा के लिए गोरा शक्ति एप और घरेलू हिंसा व बाल विवाह पर रोक महिला आपराधिक मामलों के लिए टोल फ्री नंबर 1098 की जानकारी दी किसी अनजान व्यक्ति के द्वारा आए फोन काल पर ओटीपी ना दें। साइबर क्राइम ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शीघ्र संपर्क करें ताकि कोई भी नागरिक फर्जीवाड़ा से बच सके। रात्रि चौपाल में पुलिस कर्मचारियों द्वारा ग्राम वासियों से कहा गया कि अपने नाबालिग़ बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति न दें। अट्ठारह साल पूर्ण होने के बाद लाइसेंस जारी करने के बाद ही वाहनों का इस्तेमाल करें। यातायात से संबंधित विभिन्न प्रकार की जानकारियां दी गई।…

वहीं रात्रि चौपाल में ग्राम पंचायत बोरा से महिला मंगल दल की अध्यक्ष बबीता गुसाई के द्वारा सुझाव दिया गया कि ग्राम सभा में सामूहिक कार्यों में शराब परोसने पर पाबंदी लगनी चाहिए। इस संबंध में जल्द से जल्द ग्राम सभा में एक बैठक करके प्रस्ताव बनाकर, सामूहिक कार्यों में शराब वितरण पर पाबंदी लगाई जाएगी। ताकि सभी कार्यों में शांति व्यवस्था बनी रहे। इस रात्रि चौपाल जागरूकता अभियान सराहनीय पहल के लिए पूर्व अध्यापक प्रेम कठैत ने पुलिस का धन्यवाद ज्ञापित किया।…

रात्रि चौपाल के दौरान हेड कांस्टेबल सुधीर सिंह नेगी, विकेश, ग्राम प्रहरी भुवनेश टम्टा,लखपत सिंह गुसाई, वीरेंद्र गुसाई, प्रधान जनप्रतिनिधि गोकुल टम्टा, सामाजिक कार्यकर्ता मानेंद्र कुमार, उदय गुसाई, जगत गुसाई,जगदीश गुसाई, विनोद गुसाई,धनपाल गुसाई,सावित्री देवी, मीरा गुसाई तारा गुसाई, आदि सभी बड़े बुजुर्ग, माताएं ग्राम वासी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad