रानीखेत: तथाकथित न्यूज़ पोर्टल द्वारा कांग्रेस पार्टी को बदनाम करने के उद्देश्य से एक भ्रामक और तथ्यहीन समाचार प्रकाशित को लेकर कांग्रेसियों मे जबरदस्त उबाल, प्रशासन से कार्रवाई से मांग को लेकर प्रदर्शन! संदीप पाठक की रिपोर्ट

खबर शेयर करें -

‘कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रसोई गैस की किल्लत और लगातार बढ़ती कीमतों के लिए भी भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया’

रानीखेत: स्थानीयतथाकथित न्यूज़ पोर्टल द्वारा कांग्रेस पार्टी को बदनाम करने के उद्देश्य से एक भ्रामक और तथ्यहीन समाचार प्रकाशित को लेकर कांग्रेसियों मे जबरदस्त उबाल, प्रशासन से कार्रवाई से मांग को लेकर प्रदर्शन! संदीप पाठक की रिपोर्ट

कांग्रेस पार्टी का कहना है कि भाजपा ऐसे ही दुष्प्रचार करने वाले लोगों को संरक्षण देने का काम करती है। इसी के विरोध में रानीखेत कांग्रेस कमेटी द्वारा आज पोर्टल और भाजपा का पुतला दहन कर कड़ा विरोध दर्ज कराया गया।

इसके अलावा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रसोई गैस की किल्लत और लगातार बढ़ती कीमतों के लिए भी भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि एक तरफ कुछ मीडिया संस्थानों द्वारा रसोई गैस की किल्लत को नकारा जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ गैस बुकिंग से लेकर उपभोक्ताओं तक सिलेंडर उपलब्ध कराने की प्रक्रिया में गैस की कमी साफ तौर पर सामने आ रही है, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इस प्रकार की भ्रामक खबरें और जनता की समस्याओं की अनदेखी के कारण भाजपा सरकार को लेकर आम जनता में अविश्वास लगातार बढ़ता जा रहा है। जनता अब सरकार की नीतियों और दावों पर सवाल उठाने लगी है।

कांग्रेस पार्टी ने कहा कि लोकतंत्र में पत्रकारिता का दायित्व सत्य और निष्पक्ष जानकारी देना है, न कि किसी राजनीतिक दल को बदनाम करने के लिए झूठी खबरें फैलाना। ऐसे भ्रामक समाचार फैलाने वाले न्यूज़ पोर्टलों की जांच कर उन पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

कार्यक्रम में यूथ विधानसभा अध्यक्ष अंकिता पडलिया पंत, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल देव, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, अगस्त लाल साह, पंकज गुरुरानी, रूद्र प्रताप महारा, विजय तिवारी , दीप उपाध्याय , सोनू सिद्दीकी, हर्षित किरौला, वसीम कुरेशी, पारस, जितन जयाल, प्रमोद पाल‌ ,महोम्मद सिराज याड़ी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad