
रानीखेत, : आज चीफ कॉन्सेर्वेटर उत्तराखंड फारेस्ट रंजन कुमार मिश्रा ने रानीखेत रेंज, गगास रेंज, का निरीक्षण किया व्यवस्थाओ का निरक्षण कर फायर सीजन से पहले कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिये,उन्होंने वनो को
अग्नि से बचाने के लिए लोगो एवं ग्रामीणों मे जागरूकता उत्पन्न करने पर जोर दिया ओर कहा की वनो मे आग लगाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।वन्यजीव एवं मानव के बीच होने वाले संघर्ष पर उन्होंने वनाधिकारियो एवं वन रक्षकों को आवश्यक कदम उठाने के लिए कहा।उन्होंने वन एवं वन्यजीव संरक्षण को पर्यावरण के लिए अति आवश्यक बताया ओर कहा की इस उदेश्य के लिए विभाग हमेशा प्रयत्नशील है ।इस अवसर पर चंद्र शेखर जोशी सी फ उतरी कुमाऊँ,संतोष कुमार पंत प्रभागीय वनाधिकारी,दीपक सिंह प्रभागीय वनाधिकारि भूमि संरक्षण,रेंज ऑफिसर राजेश जोशी तथा विभन्न रेंजो के वनाधिकारी एवं स्टाफ उपस्थित था।