हल्द्वानी । उत्तरांचल दर्पण के वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद धींगड़ा के पिता इंद्रसेन धींगड़ा का निधन , मीडिया जगत में शोक की लहरl

खबर शेयर करें -

पत्रकार प्रेस महासंघ उत्तराखंड ने श्रद्धांजलि दी

हल्द्वानी । उत्तरांचल दर्पण के वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद धींगड़ा के पिता इंद्रसेन धींगड़ा का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मीडिया जगत के साथ ही तमाम राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने उनके निवास पर पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट की और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। विष्णुपुरी गली नंबर 10 रामपुर रोड हल्द्वानी निवासी 94 वर्षीय इंद्रसेन धींगड़ा पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। शुक्रवार प्रातः उन्होंने अंतिम सांस ली। इंद्रसेन धींगड़ा अपने पीछे एक भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उन्होंने अपने जीवनकाल में विभिन्न सामाजिक कार्यों के माध्यम से समाज में अपनी एक विशिष्ट और अलग पहचान बनाई थी। उनके मिलनसार स्वभाव और सामाजिक सरोकारों के प्रति उनकी निष्ठा के कारण वे क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाने के लिए उनके आवास पर शुभचिंतकों का तांता लग गया। दिवंगत इंद्रसेन धींगड़ा का अंतिम संस्कार आज शाम राजपुरा स्थित मुक्तिधाम में किया जाएगा। शव यात्रा उनके निवास स्थान से शाम 4 बजे मुक्तिधाम के लिए प्रस्थान करेगी। उनके निधन पर पत्रकारिता जगत के तमाम लोगों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे अपूरणीय क्षति बताया है।इधर दूसरी और रूद्रपुर मैं पत्रकार प्रेस महासंघ उत्तराखंड अध्यक्ष अशोक गुलाटी की अध्यक्षता में एक शोक सभा हुई, वरिष्ठ प्रमोद ढींगरा के पिता इंद्रसेन ढींगरा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया, दिवंगत आत्मा के लिए 2 मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि व्यक्त की, प्रभु ने अपने चरणों में स्थान दें, शोक सभा में सभा में वरिष्ठ पत्रकार परमपाल सुखीजा, जगदीश चन्द्र, उर्वा दत्त भट्ट, नरेन्द्र राठौर, अमन सिंह महेन्द्र पोपली, महेन्द्र मौर्या सहित अनेक पत्रकारों ने दुख व्यक्त की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad