मजखाली: (रानीखेत) सुमित गोयल बने अंतर्राष्ट्रीय टेनिस प्रतियोगिताओं के टूर्नामेंट डायरेक्टर@संदीप पाठक की रिपोर्ट

खबर शेयर करें -

मजखाली:(रानीखेत) स्थानीय निवासी एवं उत्तराखंड राज्य टेनिस संघ के महासचिव सुमित गोयल को देहरादून में आयोजित होने वाली दो अंतर्राष्ट्रीय टेनिस प्रतियोगिताओं का टूर्नामेंट डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। उत्तरांचल टेनिस एसोसिएशन (यूटीए) के अध्यक्ष श्री अशोक कुमार (आईपीएस), पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने उनकी नियुक्ति की घोषणा की।

आईटीएफ (जूनियर) इंटरनेशनल टेनिस फेडरेशन जूनियर प्रतियोगिता 15 मार्च से 20 मार्च तक शांति टेनिस अकादमी, देहरादून में आयोजित की जाएगी।

इसके पश्चात ईटीएफ (सीनियर) प्रतियोगिता 21 मार्च से 25 मार्च तक परेड ग्राउंड टेनिस कोर्ट्स, देहरादून में खेली जाएगी।

इन अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में 9 देशों के लगभग 250 टेनिस खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। यूटीए द्वारा आयोजित इन प्रतियोगिताओं का शुभारंभ 15 मार्च को उत्तराखंड की खेल मंत्री श्रीमती रेखा आर्य द्वारा किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले उदीयमान टेनिस खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया जाएगा।

उत्तरांचल टेनिस एसोसिएशन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय स्तर की इन दो प्रतियोगिताओं का आयोजन राज्य के लिए गर्व और खिलाड़ियों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है।
संरक्षक श्री प्रदीप वालिया ने बताया कि वर्ष 2026 में यूटीए द्वारा ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन (AITA) के अंतर्गत 8 से 10 राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा।

साथ ही हिमांशु मलिक को AITA द्वारा इस प्रतियोगिता का टूर्नामेंट रेफरी नियुक्त किया गया है।

सुमित गोयल को टूर्नामेंट डायरेक्टर बनाए जाने पर डीटीए के संरक्षक चारू शर्मा, अध्यक्ष हिमांशु उपाध्याय, प्रभात मेहता, अरविंद साह, गौरव पांडे, गोपाल बावरी तथा डॉ. महिराज मेहरा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad