ब्रेकिंग उत्तराखंड सत्र का आज तीसरा दिन, धरने पर बैठे विपक्षी नेता, बजट पर होगी चर्चा के बजट सत्र के तीसरे दिन विपक्ष ने भूमिधरी के मुद्दे को लेकर जोरदार विरोध दर्ज कराया, सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्षी विधायकों ने विधानसभा की सीढ़ियों पर बैठकर प्रदर्शन किया और लंबे समय से वन भूमि व अन्य जमीनों पर रह रहे परिवारों को मालिकाना हक देने की मांग उठाई!

खबर शेयर करें -

(भूमिधरी का मुद्दा उठाएगा विपक्ष)आज विधानसभा सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही में कांग्रेस नियम 310 में भूमिधरी का मुद्दा उठाएगी। वहीं, हल्द्वानी विस क्षेत्र के विभिन्न मुद्दों को लेकर विधायक सुमित विधानसभा भवन परिसर में धरने पर बैठ गए।

ये अध्यादेश होंगे पास

उत्तराखंड समान नागरिक संहिता संशोधन अध्यादेश।

उतराखंड दुकान और स्थापना रोजगार विनियमन और सेवा शर्त संशोधन अध्यादेश।

उत्तराखंड जन विश्वास उपबंधों का संशोधन अध्यादेश।

उत्तराखंड माल और सेवा कर संशोधन अध्यादेश।ये 11 विधेयक होंगे पास

  • उत्तराखंड कारागार और सुधारात्मक सेवाएं (संशोधन) विधेयक।
  • उत्तराखंड जन विश्वास उपबंधों पर (संशोधन) विधेयक।
  • उत्तराखंड दुकान और स्थापन (रोजगार विनियमन और सेवा शर्त) संशोधन विधेयक।
  • उत्तराखंड माल और सेवाकर (संशोधन) विधेयक।
  • उत्तराखंड उत्तर प्रदेश लोक सेवा (शारीरिक रूप से विकलांग स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों और पूर्व सैनिकों के लिए आरक्षण) (संशोधन) विधेयक।
  • उत्तराखंड भाषा संस्थान (संशोधन) विधेयक।
  • उत्तराखंड देवभूमि परिवार विधेयक।
  • उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग (संशोधन) विधेयक।
  • समान नागरिक संहिता उत्तराखंड (संशोधन) विधेयक।
  • उत्तराखंड निजी विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक।
  • उत्तराखंड सार्वजनिक द्यूत रोकथाम विधेयक को सदन में रखा गया।


सत्र का आज तीसरा दिन, धरने पर बैठे विपक्षी नेता, बजट पर होगी चर्चा
उत्तराखंड विधानसभा सत्र का आज तीसरा दिन है। सोमवार को सरकार ने बजट पेश किया था। वहीं, मंगलवार को सरकार ने सदन में चार अध्यादेश व 11 विधेयक पेश किए थे। आज बजट पर चर्चा होगी और विधेयक पास किए जाएंगे। उधर, प्रश्नकाल में कई मुद्दों को लेकर सदन फिर गरमाएगा। कल भी नियम 58 पर चर्चा के दौरान सदन में खूब हंगामा हुआ। वहीं, सड़कों पर भी विपक्ष ने जमकर प्रदर्शन किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad