रुद्रपुर:वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में साप्ताहिक परेड आयोजित,अनुशासन एवं शारीरिक फिटनेस पर दिया गया विशेष जोरएसएसपी ने स्वयं जवानों के साथ दौड़ लगाकर बढ़ाया मनोबल,ड्रिल, स्क्वाड ड्रिल एवं शस्त्राभ्यास के माध्यम से परखी गई जवानों की मुस्तैदी!✍️ Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में पुलिस लाइन रुद्रपुर में शुक्रवार की साप्ताहिक परेड आयोजित

अनुशासन एवं शारीरिक फिटनेस पर दिया गया विशेष जोर
एसएसपी ने स्वयं जवानों के साथ दौड़ लगाकर बढ़ाया मनोबल
ड्रिल, स्क्वाड ड्रिल एवं शस्त्राभ्यास के माध्यम से परखी गई जवानों की मुस्तैदी

रुद्रपुर :आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में शुक्रवार को पुलिस लाइन रुद्रपुर में साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया।

परेड का सर्वप्रथम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान परेड में सम्मिलित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के टर्नआउट, वर्दी, अनुशासन एवं शारीरिक दक्षता का बारीकी से परीक्षण किया गया। एसएसपी ने जवानों का उत्साहवर्धन करते हुए स्वयं परेड ग्राउंड में उनके साथ दौड़ लगाई, जिससे पुलिस बल में जोश एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ।

इसके उपरांत जवानों को ड्रिल एवं स्क्वाड ड्रिल का अभ्यास कराया गया। साथ ही शस्त्राभ्यास भी संपन्न कराया गया, जिसमें शस्त्र संचालन की दक्षता एवं आपात परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया की तैयारी को परखा गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण भी किया गया। बैरक, भोजनालय, शस्त्रागार एवं साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नियमित साप्ताहिक परेड से पुलिस बल में अनुशासन, फिटनेस एवं कर्तव्यनिष्ठा सुदृढ़ होती है, जो जनपद में प्रभावी कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad