हल्द्वानी/ रामनगर:नन्हे कदम सुरक्षित, माताएं सशक्त — धामी सरकार का संवेदनशील प्रयास✍️ Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी/ रामनगर :उत्तराखंड में कामकाजी माताओं के लिए राहत और भरोसे की एक सुंदर पहल के रूप में आंगनवाड़ी क्रेच कम पालना केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। इस योजना का मुख्य उद्देश्य 6 महीने से 6 वर्ष तक के बच्चों को सुरक्षित और उच्च गुणवत्ता वाली क्रेच सेवाएं उपलब्ध कराना है, ताकि माताएं निश्चिंत होकर कार्यस्थल पर जा सकें और महिला श्रम बल भागीदारी को बढ़ावा मिल सके।
हल्द्वानी और रामनगर विकासखंड में वर्तमान में कुल 7 क्रेच कम पालना केंद्र सफलतापूर्वक संचालित हो रहे हैं। यहां बच्चों के लिए खेल-कूद, पौष्टिक भोजन, आरामदायक सोने की व्यवस्था तथा सीखने-समझने से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।
उत्तराखंड सरकार के इस सराहनीय प्रयास ने न सिर्फ बच्चों को सुरक्षित और स्नेहपूर्ण वातावरण दिया है, बल्कि माताओं को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में मजबूत सहारा भी प्रदान किया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार की यह पहल संवेदनशील शासन का उत्कृष्ट उदाहरण है, जो “सशक्त महिला — सुरक्षित बचपन” के संकल्प को साकार कर रही है।
यह क्रेच केंद्र सिर्फ बच्चों की देखभाल का स्थान नहीं, बल्कि उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad