

लालकुआं 24 फरवरी ।
आबकारी विभाग हल्द्वानी द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए लालकुआं, हल्दूचौड़, बेलबाबा और लामाचौड़ क्षेत्र में दबिश दी गयी।
लालकुआ गोला गेट के पास लगभग 136 पाउच कच्ची शराब बरामद की गई। दबिश के दौरान टीम द्वारा विभिन्न स्थानों में चैकिंग की गई।
प्रकरण में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है। अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।
दबिश के दौरान आबकारी निरीक्षक धीरेन्द्र सिंह
उप आबकारी निरीक्षक कैलाश जोशी
आबकारी सिपाही राहुल, खुशाल,ज्योति,भास्कर आदि मौजूद रहे।