
काशीपुर : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर द्वारा आहूत जन सम्मेलन के दौरान जनता द्वारा शिकायत की गई थी कि प्रिया मॉल से लेकर सीमा चौराहे तक नशेड़ियों का अड्डा बना हुआ है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा सख्त आदेश के अनुपालन मे चौकी कटोराताल काशीपुर पुलिस द्वारा चीमा चौराहे से प्रिया मॉल तक नशा करने वालो पर कार्यवाही करते हुए 06 नशेड़ियों को पकड़ कर चौकी लाया गया तथा नशेड़ियों की काउंसलिंग कर उनका 81 पुलिस एक्ट का चालान कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
यह कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।