बागेश्वर:बाल संरक्षण को लेकर सख्त रुख: योजनाओं की समीक्षा, बाल विवाह व नाबालिग वाहन संचालन पर तत्काल कार्रवाई करें:जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ✍️ Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

बागेश्वर :जनपद के बाल संरक्षण से संबंधित हितधारक विभागों की अम्ब्रेला कमेटी की बैठक जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में बच्चों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं एवं सुरक्षा उपायों की विस्तृत समीक्षा की गई।

जिला प्रोबेशन अधिकारी हेम तिवारी ने अवगत कराया कि वर्तमान में 166 बच्चों को प्रवर्तक योजना का लाभ प्रदान किया जा रहा है। साथ ही पोक्सो से पीड़ित किशोरियों को नियमानुसार सहायता राशि उपलब्ध कराई गई है। जिलाधिकारी के समक्ष प्रवर्तक योजना के अंतर्गत 17 नए आवेदनों का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया। जिलाधिकारी ने योजना का लाभ प्राप्त कर रहे बच्चों का नियमित फॉलोअप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

विद्यालयों में रैगिंग एवं मारपीट की घटनाओं पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को मामलों को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने नीलेश्वर स्थित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में निवासरत बच्चों एवं समीपस्थ वृद्धाश्रम के वृद्धजनों के बीच सायंकालीन समन्वयात्मक कार्यक्रम प्रारंभ करने के निर्देश दिए, ताकि दोनों पीढ़ियों को पारिवारिक स्नेह का अनुभव हो सके। इसके अतिरिक्त विद्यालय के बच्चों के लिए सप्ताह में एक दिन सामाजिक गतिविधि आयोजित करने को कहा।

पौंसारी आपदा से प्रभावित बालक एवं उसके परिजनों के साथ सतत समन्वय बनाए रखने तथा प्रदत्त आर्थिक सहायता के सदुपयोग एवं बालक की निरंतर शिक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। एआरटीओ को नाबालिगों द्वारा वाहन संचालन पर रोक लगाने तथा विद्यालयी वाहनों की नियमित जांच करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने जनपद में बाल विवाह रोकने हेतु ठोस एवं प्रभावी कदम उठाने को कहा तथा ऐसे मामलों के प्रकाश में आते ही प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए। किशोरों में नशे की प्रवृत्ति पर रोक लगाने के लिए संभावित हॉटस्पॉट स्थलों की पहचान कर वहां पुलिस निगरानी बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में प्रोबेशन कार्यालय द्वारा 17 नए बच्चों को मिशन वात्सल्य योजना से आच्छादित करने का प्रस्ताव भी रखा गया।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी, मुख्य शिक्षा अधिकारी विनय कुमार, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष कैलाश बोरा, जिला बाल संरक्षण अधिकारी शंकर नाथ, एआरटीओ अमित कुमार, चाइल्ड लाइन समन्वयक संतोष टम्टा, जिला कार्यक्रम अधिकारी मंजुलता यादव, जिला परिवीक्षा अधिकारी संतोष जोशी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad