


चंपावत। जनपद चंपावत में अपने सफल एवं प्रेरणादायी कार्यकाल के उपरांत पुलिस अधीक्षक श्री अजय गणपति का स्थानांतरण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, उधम सिंह नगर पद पर हो गया है। उनके स्थानांतरण पर चंपावत पुलिस परिवार द्वारा सम्मान प्रकट करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ दी गईं।
अपने कार्यकाल के दौरान श्री गणपति के कुशल नेतृत्व, अनुशासित कार्यशैली एवं जनहित में किए गए सराहनीय प्रयासों से जनपद में कानून व्यवस्था सुदृढ़ हुई तथा पुलिस-जन विश्वास और मजबूत बना। अपराध नियंत्रण एवं संवेदनशील पुलिसिंग को लेकर किए गए उनके प्रयासों को पुलिस कर्मियों एवं जनपदवासियों ने सराहा।
इस अवसर पर उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल, सफल एवं गौरवमयी कार्यकाल की कामना की गई। पुलिस परिवार ने आशा व्यक्त की कि उनका प्रेरणादायी नेतृत्व भविष्य में भी नई उपलब्धियाँ हासिल करेगा।