चंपावत: राष्ट्रीय मंच पर चमके के फायर कर्मी, स्वर्ण-कांस्य पदक से बढ़ाया जनपद का मान! राजीव गुप्ता की रिपोर्ट

खबर शेयर करें -

अखिल भारतीय अग्निशमन खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित;राजस्थान के उदयपुर में 27 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक आयोजित प्रथम अखिल भारतीय अग्निशमन सेवा खेल सम्मेलन–2026 में जनपद चम्पावत के फायर कर्मियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जनपद व प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।
प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में जनपद चम्पावत में तैनात फायरमैन महेंद्र सिंह रावत ने आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता के 90 किलोग्राम वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं फायर सर्विस चालक नीरज जोशी ने 68 किलोग्राम वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कांस्य पदक अपने नाम किया।
इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक चम्पावत श्री अजय गणपति द्वारा दोनों कर्मियों को पदक पहनाकर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी गई। इस अवसर पर पूरे पुलिस एवं अग्निशमन परिवार ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए कर्मियों के जज्बे, समर्पण और परिश्रम की सराहना की।
राष्ट्रीय मंच पर मिली यह सफलता न केवल संबंधित कर्मियों के लिए बल्कि पूरे जनपद चम्पावत के लिए गौरव का विषय है और अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत भी है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad