नैनीताल: बसंत पंचमी के प्रथम दिन नैनीताल सहित पर्वती क्षेत्र में जबरदस्त हिमपात शुरू हो गया है नगर ..


सहित पूरा पहाड़ सफेद चादरों से ढक गया है , व्यापारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है , मौसम विभाग द्वारा जारी आज सही साबित हुआ शहर में शुक्रवार सर्द मौसम की बरसात हुई। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश व हवाओं के साथ बर्फ के हल्के फाहे भी गिए। सुबह से नगर के आसमान में बादल थे। सुबह हल्की धूप खिली, लेकिन असमान में अधिकांशत: बादल थे। कुछ ही समय बाद आसमान पूरी तरह बादलों से घिर गया। लगभग एक बजे हल्की बूंदाबंदी हुई फिर रुक गई। दोे बजे बाद बारिश शुरू हो गई, जो सायं तक जारी रही। इससे ठंड में भी इजाफा हो गया है तथा जन जीवन पर भी प्रतिकूल असर पड़ा है। प्रतिकूल मौसम के चलते बरसाती व छाता की बिक्री एकाएक बढ़ गई। समाचार लिखे जाने तक हिमपात जारी था, इसके अलावा मैदानी क्षेत्रों में भी वर्षा हो रही है|