हल्द्वानी :मुखानी क्षेत्र के राधिका ज्वैलर्स में सनसनीखेज चोरी का एस०एस०पी० नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टी०सी० ने किया खुलासा,घटना में शामिल प्रोफेशनल चोर मकसूद समेत 03 शातिर चोर बनबसा से गिरफ्तार, लगभग 22 लाख के जेवरात बरामद, वाहन सीज! Ashok Gulati editor in chief लाइव

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी:विगत दोनों 31 दिसंबर को बादी नवनीत शर्मा पुत्र रमेश चंद हरितवाल निवासी इको टाउन फेस 1 ब्लॉक एफ हल्द्वानी मुखानी ने थाना मुखानी में आकर तहरीर दी गयी कि 19. दिसंबर समय 20.00 बजे से 21. दिसंबर 10.30 बजे के मध्य अज्ञात व्यक्ति द्वारा पड़ोसी की दुकान के अंदर से दीवार तोड़कर वादी की दुकान राधिका ज्वेलर्स से 20 से 25 किलो चांदी के आभूषण व 300 से 400 ग्राम सोने के आभूषण तथा 20000 से ₹25000 नगद चोरी की गयी है। कादी की तहरीर के आधार पर थाना मुखानी पर मुकदमा एफ.आई.आर न० 268/25 धारा 305(A)/331(3) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उ०नि० वीरेंद्र चंद के सुपुर्द की गयी।

पुलिस कार्यवाही-

उपरोक्त चोरी की घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए डॉ० मंजुनाथ टी०सी० वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा एसपी हल्द्वानी श्री मनोज कत्याल को कुशल कार्ययोजना बनाते हुए टीमों का गठन कर घटना के खुलासे एवं अभियोग के कुशल अनावरण हेतु निर्देश दिये गये। उक्त निर्देश के अनुपालन में एस०पी० हल्द्वानी द्वारा सीओ हल्द्वानी श्री अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष मुखानी श्री सुशील जोशी के नेतृत्व में विभिन्न टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज को चेक किया गया तो कुछ संदिग्ध व्यक्ति वाहन सं० UP31AU-5867 बुलैरो के साथ दिखाई दिए। जिनकी तलाश / गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमें उत्तराखण्ड के विभिन्न जनपदों, नेपाल बॉर्डर, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली, हरियाणा व झारखण्ड आदि जगह रवाना हुई व मुखबिर मामूर किए गए। पुलिस टीमों द्वारा सी०सी०टी०वी० सर्विलांस एवं मनुअल इन्टैलिजैन्स द्वारा अथक प्रयात्तों से आज दिनांक-04.01.2026 को प्रातः चोरी की घटना में संलिप्त 04 अभियुक्तगणों चोरी के सामान के साथ नेपाल बॉर्डर के पास बनबसा जनपद चम्पावत से गिरफ्तार किया गया। उक्त मुकदमा में चोरी हेतु प्रयोग किये गये वाहन बोलेरो को अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही हेतु थाना मुखानी में दाखिल किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त व बरामदगी का विवरण-

1- अभियुक्त बसंत खत्री पुत्र चंद्र खत्री निवासी ग्राम दैइजी थाना दैइजी महेंद्रनगर जिला कंचनपुर नेपाल के पास से सफेद रंग के कागज में लिपटे पीली धातु के तीन कान के झुमके व तीन कानफुल ।

2- अभियुक्त तनवीर अहमद पुत्र अकबर कुरैशी निवासी गुलबर्गा कुरला ईस्ट थाना चुनाभट्टी मुंबई से एक सफेद भूरे रंग के चौकदार रुमाल में दो पीली धातु के कंगन ।

३- अभियुक्त इमरान शेख पुत्र मजबूर शेख निवासी अजुल टोला थाना राधानगर जिला साहिबगंज झारखंड के कब्जे से एक सफेद धातु की ब्रिक ।

4- अभियुक्त मकसूद शेख पुत्र अकबर से एक निवासी अमानत डियारा पोस्ट पियारपुर थाना उधवा राधानगर जिला साहिबगंज झारखंड के पास से एक सफेद कागज में लिप्त तीन पीली धातु के झुमके व एक सफेद धातु का सिक्का।( गैंग लीडर)

आपराधिक इतिहासः- पूछताछ पर अभियुक्त मकसूद शेख ने अपने विरुद्ध रांची और सूरत जिले में चोरी के अभियोग पंजीकृत होना बताया है, जिसके सम्बन्ध में संबंधित जनपदों से जानकारी ज्ञात की जा रही है। उपरोक्त सभी अभियुक्तगणों का आपराधिक इतिहास अन्य जनपदों एवं राज्यों से ज्ञात किया जा रहा है।

कुल बरामद माल

1. पीली धातु 54 ग्राम कीमत करीब 6.50 लाख रूपये

2. सफेद धातु-7.245 कि०ग्राम कीमत करीब 15.50 लाख रूपये

3. घटना में प्रयुक्त वाहन – UP31AU-5867 बुलैरो ।

पुलिस टीम

1- निरीक्षक श्री हरपाल सिंह (प्रभारी निरीक्षक चोरगलिया)

2- उप निरीक्षक श्री सुशील चंद जोशी (थानाध्यक्ष मुखानी)

3- उ०नि० श्री जगदीप सिंह नेगी (थानाध्यक्ष मुक्तीश्वर)

4- उ०नि० श्री राजेश जोशी (प्रभारी SOG)

5- व० उ०नि० श्री रोहताश सागर (कोतवाली हल्द्वानी)

6- व०उ०नि० श्री गगनदीप सिंह (कोतवाली बनभूलपुरा)

7- उ०नि० श्री गौरव जोशी (चौकी प्रभारी मंगल पड़ाव)

8- उप निरीक्षक श्री वीरेंद्र चंद्र (चौकी प्रभारी आर.टी.ओ रोड)

9– उपनिरीक्षक श्री अविनाश मौर्य (बौकी प्रभारी आम्रपाली)

10- उ०नि० श्री मोहन सिंह सौन (प्रभारी चौकी औखलकाण्डा)

11- उ०नि० श्री नरेन्द्र कुमार (चोकी प्रभारी लामाचौड)

12- अपर उ०नि० मंजीत सिंह (थाना चोरगलिया)

13– है०कानि० त्रिलोक रौतेला (कोतवाली लालकुआ)

14- हे०कानि० इसरार नवी (सीसीटीवी)

15– कॉन्स्टेबल धीरज सुगड़ा (मुखानी)

16– कांस्टेबल सुनील आगरी (मुखानी)

17- कांस्टेबल रविंद्र खाती (मुखानी)

18- कांस्टेबल अरुण राठौर SOG

19- कास्टेबल भूपेंद्र ज्येष्ठा SOG

20- कानि० तारा सिंह राणा (कोतवाली हल्द्वानी)

21- कानि० रोहित कुमार (मुखानी)

22- कानि० दिनेश नगरकोटी (कोतवाली हल्द्वानी)

23- कानि० राजेश बिष्ट SOG

24- कानि० अरविन्द बिष्ट SOG

25- कानि० सन्तोष सिंह SOG

26- कानि० अनिल गिरी (कोतवाली हल्द्वानी)….

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा उपरोक्त सराहनीय कार्य हेतु टीम को 2,500 रूपये से पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad