
हल्द्वानी :पूर्व केंद्रीय मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने शनिवार को बच्ची नगर स्थित अपने आवास में संसदीय क्षेत्र के विभिन्न विधानसभाओ से आए पार्टी पदाधिकारियो व आम जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना।
सांसद श्री भट्ट ने बच्ची नगर स्थित अपने आवास में शनिवार को जन समस्याएं सुनी, इस दौरान नैनीताल उधम सिंह नगर के विभिन्न विधानसभाओ से आए पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं व आम जनता ने सड़क, बिजली, पेयजल, चिकित्सा, स्वास्थ्य सहित अन्य विभागों की समस्याओं को सासद के समक्ष रखा जिस पर सांसद श्री अजय भट्ट ने मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों से दूरभाष पर समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए।