टनकपुर: नववर्ष पर पूर्णागिरि धाम में उमड़ेगी आस्था की भीड़, परिवहन विभाग अलर्ट, टैक्सी चालकों को सख्त निर्देश! राजीव गुप्ता की रिपोर्ट

खबर शेयर करें -


टनकपुर:( चम्पावत)।
नववर्ष एवं 31 दिसंबर के अवसर पर मां पूर्णागिरि धाम में श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए परिवहन विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से विभाग द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी मनोज बगोरिया ने भैरव मंदिर परिसर में टैक्सी चालकों के साथ बैठक कर उन्हें कड़े दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मेले के दौरान नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एआरटीओ ने टैक्सी चालकों को श्रद्धालुओं के साथ शालीन व्यवहार करने, निर्धारित किराया सूची का अनिवार्य रूप से पालन करने और किसी भी स्थिति में अतिरिक्त किराया न वसूलने के निर्देश दिए। साथ ही रात्रिकालीन यात्रा एवं कोहरे की संभावना को देखते हुए सभी वाहनों में रिफ्लेक्टर और सुरक्षा संकेतक दुरुस्त रखने पर विशेष जोर दिया गया।
उन्होंने कहा कि “पूर्णागिरि मेला हम सभी का है। यदि श्रद्धालु सुरक्षित और संतुष्ट होकर लौटते हैं, तो यह पूरे क्षेत्र के लिए सकारात्मक संदेश होगा। इसमें टैक्सी चालकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।”
परिवहन विभाग ने बताया कि मेले की पूरी अवधि के दौरान लगातार वाहन चेकिंग अभियान और जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुगम यातायात सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।
बैठक में परिवहन उप निरीक्षक आनंद सिंह बिष्ट, परिवहन सहायक निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद, परिवहन आरक्षी सोनिया नेगी सहित बड़ी संख्या में टैक्सी संचालक मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad